{"_id":"5cbc9d65bdec22142d5e66d4","slug":"111555864933-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यदि मोदी दोबारा चुने गए, तो वह भारत मेंलोकतंत्र का अंत होगा: मनीष तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यदि मोदी दोबारा चुने गए, तो वह भारत मेंलोकतंत्र का अंत होगा: मनीष तिवारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी दोबारा पीएम बने तो लोकतंत्र का अंत: मनीष
अमर उजाला ब्यूरो
श्री आनंदपुर साहिब। श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि यदि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बन जाते हैं, तो भारत में लोकतंत्र का अंत हो जाएगा। स्थानीय विधायक और विधानसभा के स्पीकर राणाकेपी सिंह की ओर से आयोजित रोड शो और वर्कर मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मोदी तानाशाही का दूसरा नाम है।
तिवारी ने कहा कि बीते पांच साल से देश में अघोषित आपातकाल है और भगवान न करे यदि मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बन गए, तो यहां पूरी तरह से तानाशाही होगी और लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर चुटकी लेते हुए कहा कि 2014 में अकाली दल के टिकट से चुनाव लड़ने वाले 10 उम्मीदवारों में से 8 पहले से ही पार्टी को छोड़ चुके हैं या उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। बाकी बचे प्रेम सिंह चंदूमाजरा और हरसिमरत कौर बादल को श्री आनंदपुर साहिब और बठिंडा के लोगों की ओर से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। यदि ये अपनी जमानत भी बचा पाते हैं, तो वह अकाली दल के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
पार्टी में कथित तौर पर सामने आई बगावत को लेकर एक सवाल के जवाब में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी में सभी नेता और वर्कर एकजुट हैं और उन्हें पार्टी की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने के दिन से कांग्रेस के सभी वर्गों से बहुत ज्यादा समर्थन और उत्साह मिल रहा है। श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के लिए विकास को लेकर अपनी सोच के संदर्भ में उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद हम हलके पर आधारित चुनाव घोषणा पत्र लेकर आएंगे, जो विकास को लेकर एजेंडे का खुलासा करेगा और उस में दर्शाए गए उद्देश्य साध्य होंगे। क्योंकि वह झूठे वादे या अव्यवहारिक वचनबद्धताएँ करने में भरोसा नहीं करते।
विज्ञापन
रैली में जेबकतरों ने किया हाथ साफ
राणा केपी सिंह द्वारा आयोजित मनीष तिवारी की इस रैली के दौरान कई लोगों की जेबों पर हाथ साफ हुआ। जानकारी के अनुसार पार्टी के कई वर्करों की जेब भी इस रैली दौरान काटी गई। एक सीनियर नेता इस संबंध में कुछ बताने लगे तो उनको एक बड़े नेता रोक दिया। पर वह दबी आवाज में बता गए कि रैली दौरान उनकी भी जेब काटी गई।