{"_id":"5bd9dcb9bdec220a7e0f7eee","slug":"111541004473-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली के धुएं ने आसमान को लिया अपनी चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली के धुएं ने आसमान को लिया अपनी चपेट में
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी
पराली के धुएं ने आसमान को लिया अपनी चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। पराली को खेतों में आग लगाने के कारण फैले धुएं ने आसमान को अपनी चपेट में ले लिया है।जिस के चलते आसमान पर धुएं की सफेद चादर बिछ गई है। इस के अलावा पराली के धुएं कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और बजुर्गो एवं युवाओं को खांसी जुकाम अपनी चपेट में ले रहा है। इस के अलावा धुएं से एक वायरल फैल चुका है जो हर आयु के व्यक्ति को अपनी चपेट में ले रहा है। इस धुएं से जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है वहीं इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। बुधवार को समाजसेवी संस्था एसोसिएशन आफ एक्टिव एनजीओज से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं ने पराली के धुएं से बडे़ प्रदूषण कारण पैदा हुई जहरीली हवा के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए स्थानीय फायर ब्रिगेड चौक में लोगों को चेहरे के मास्क वितरण किए गए। जीवन ज्योति वेलफेयर क्लब के प्रधान संदीप अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पराली के धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है व धुएं के कारण जहरीली हवा में लोग सांस ले रहे हैं, जो कि अनेक बीमारियों के फैलने का भय है जिसे छुटकारा पाने के लिए संस्थाओं द्वारा मास्क वितरण किए गए इस मौके क्लब के उपप्रधान रवि बंसल ने कहा कि सरकार व प्रशासन को सख्ती से पराली को आग लगाने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, ताकि बीमारियों को फैलने से रोका जा सके, इस मौके पर चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सतीश कुमार विशेष रूप से पहुंचे व इसके अलावा राकेश कुमार, शाम सुंदर, जनेश जैन और अन्य लोग उपस्थित थे ।