फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दामन बाजवा ने सीएम के समक्ष उठाया शहीद की यादगार बनाने का मुद्दा

दामन बाजवा ने सीएम के समक्ष उठाया शहीद की यादगार बनाने का मुद्दा

Mon, 23 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
दामन बाजवा ने सीएम के समक्ष उठाया शहीद की यादगार बनाने का मुद्दा
शहीद ऊधम सिंह की यादगार बनने की जगी उम्मीद
विज्ञापन

दामन बाजवा ने सीएम के समक्ष उठाया शहीद की यादगार बनाने का मुद्दा
मुख्यमंत्री ने प्रिंसिपल सचिव को निर्माण के लिए दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)।
शहीद ऊधम सिंह के पैतृक शहर सुनाम ऊधम सिंह वाला में उनकी यादगार बनने की उम्मीद जगने लगी है। कांग्रेस की हलका प्रभारी दामन बाजवा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के समक्ष एक बार फिर शहीद की यादगार बनाने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री ने यादगार बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रिंसिपल सचिव को आदेश जारी कर दिए हैं।
दामन बाजवा ने सोमवार को बताया मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस प्रोजेक्ट के प्रति गंभीर हैं और उन्होंने तुरंत ही प्रशासन को इसके निर्माण के आदेश जारी कर दिए हैं। सीएम ने भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द से शहीद की भव्य यादगार बनाई जाएगी। बाजवा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस से पहले उक्त प्रोजेक्ट शुरू करवाया जाएगा। शहीद ऊधम सिंह की यादगार बनाने की मांग पिछले लंबे समय से चली आ रही है। सियासतदानों ने यादगार बनाने की कई वादे भी किए लेकिन अभी तक तमाम वादे हवाई साबित हुए हैं।
विज्ञापन

शहीद ऊधम सिंह के परिजन खुशीनंद, हरदियाल सिंह औरमलकीत सिंह आदि ने कहा कि शहीद की यादगार तो तुरंत ही बनाई जाए और इसके अलावा विदेशों में शहीद ऊधम सिंह के जीवन से जुडी़ वस्तुओं को भी भारत में लाकर इस यादगार में रखा जाए। उधर इंडस्ट्री चैंबर के ब्लाक अध्यक्ष मुनीष सोनी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह की यादगार बनने से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना पैदा होगी और नौजवानों को शहीद के जीवन से रूबरू होने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed