{"_id":"5ad626ed4f1c1b61098b4ffe","slug":"111523984109-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैना में भर्ती का शारीरिक टैस्ट पास कर चुके नौजवानों को लिखित परीक्षा की करवाई जाएगी मुफ्त तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैना में भर्ती का शारीरिक टैस्ट पास कर चुके नौजवानों को लिखित परीक्षा की करवाई जाएगी मुफ्त तैयारी
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
‘शारीरिक टेस्ट पास करने वालों की
होगी मुफ्त लिखित परीक्षा की तैयारी’
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
महानगर में 4 से 8 अप्रैल तक हुई सेना भर्ती रैली के दौरान शारीरिक टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी। यहबिल्कुल मुफ्त होगी। जिला रक्षा सेवाएं भलाई अधिकारी लैफ्टिनेंट कर्नल जसबीर सिंह बोपाराय (सेवामुक्त) ने बताया कि जो उम्मीदवार इस भर्ती रैली के दौरान शारीरिक टेस्ट पास कर चुके हैं, वह अपनी तहसील के अधीन पड़ते या पास के कोचिंग सेंटरों में तैयारी के लिए पहुंच सकते हैं। लिखित परीक्षा की तैयारी जिला शिक्षा अफसर (सेकेंडरी) की देखरेख में सरकारी स्कूलों में करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तैयारी का उद्देश्य जिले से अधिक से अधिक उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में से पास करवाना है।
बोपाराय ने कोचिंग सेंटरों का विवरण जारी करते बताया कि यह कोचिंग सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पायल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माछीवाड़ा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी मल्टीपर्पज स्कूल सिनेमा रोड लुधियाना, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर नगर (लड़के) लुधियाना, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल समराला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) जगरांव, भगवान महावीर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायकोट, सरकारी हाई स्कूल अमलोह रोड खन्ना में 26 मई तक करवाई जाएगी। उम्मीदवार और अधिक जानकारी के लिए जिला रक्षा सेवाएं भलाई कार्यालय के पास घंटा घर लुधियाना से संपर्क कर सकते हैं।