फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   विभिन्न जत्थेबंदियों ने बस स्टैंड चौंक पर फूंकी पंजाब सरकार की अर्थी

विभिन्न जत्थेबंदियों ने बस स्टैंड चौंक पर फूंकी पंजाब सरकार की अर्थी

Sun, 11 Mar 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न जत्थेबंदियों ने बस स्टैंड चौंक पर फूंकी पंजाब सरकार की अर्थी
जत्थेबंदियों ने फूंकी सरकार की अर्थी
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की समूह जत्थेबंदियों ने एक किलो मीटर लंबा रोष मार्च निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
शिक्षा विभाग की सोसायटी तहत काम कर रहे मुलाजिमों की जत्थेबंदियों की लुधियाना इकाई ने सांझे रुप में अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया। रोष मार्च करने के बाद बस स्टैंड चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ग्रई।
दर्शन में एसएसए/रमसा अध्यापक यूनियन पंजाब, कंप्यूटर अध्यापक यूनियन पंजाब, एसएसए दफ्तरी कर्मचारी यूनियन पंजाब तथा एक्शन कमेटी एसएसए/रमसा अध्यापक यूनियन के मुलाजिम शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में बनी सबकमेटी की ओर से 12-12 सालों से काम करते मुलाजिमों की तनख्वाह देने की सिफारिश करना, न सिर्फ चुनाव के समय किए वादे से भागना है बल्कि नैतिकता, स्थापित नियमों तथा संविधानिक व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने के रिकार्ड तोडना है। ऐसा करके मौजूदा सरकार 12-12 वर्षों से कम तनख्वाह पर काम करने के बावजूद भी मुलाजिमों को बनता हक देने की बजाए शोषण तथा धक्के की नीति को आगे बढ़ाने में लगी हुई है।
विज्ञापन

जिला ने अमनदीप सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी कर्मचारियों को एक समान वेतन देने का फैसला सुनाया है, दूसरी तरफ कैप्टन सरकार भारतीय संविधान तथा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने के उलट मुलाजिमों का बेसिक तनख्वाह देने जैसे फैसले करके इन व्यवस्थाओं को मुंह चिढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से समूह सोसायटी मुलाजिमों को शिक्षा विभाग में शिफ्ट/रेगुलर करने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस मौके पर दलजीत सिंह, प्रभजीत सिंह, प्रवीन कुमार, पवनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, जोगिंदर, बिक्रमजीत सिंह, डा. परशोतम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed