फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सुंदर दस्तार मुकाबले में चरनकंवल पहले स्थान पर रहा

सुंदर दस्तार मुकाबले में चरनकंवल पहले स्थान पर रहा

Thu, 16 Nov 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
सुंदर दस्तार मुकाबले में चरनकंवल  पहले स्थान पर रहा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना।
मालवा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल ग्राम के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से स्कूल में शहीद करता सिंह सराभा के 102वें शहीदी दिवस के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रिंसिपल करनजीत सिंह ने बताया कि शहीद सराभा ने इस स्कूल में पढ़ाई की और देश भक्ति की राह पर चलते हुए 19 साल की उम्र में शहीदी प्राप्त की। मौके पर बाबा चंदा सिंह मेमोरियल एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन रूपिंदर सिंह संधू ने स्कूल में सुंदर दस्तार मुकाबले करवाए। इसमें रणजीत सिंह चाना और तेजबीर सिंह जौहर ने जज की भूमिका निभाई। दस्तार मुकाबले में चरनकंवल सिंह पहले, ओंकार सिंह दूसरे और अमनप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन के पूर्व डायरेक्टर शिवतार सिंह बाजवा ने स्कूल के इतिहास को याद करते हुए मौजूदा समय में स्कूल की प्राप्तियों की प्रशंसा की। प्रिंसिपल करनजीत सिंह, प्रोग्राम ऑफिसर परमबीर सिंह, समूह स्टाफ और विद्यार्थियों ने करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि दी। भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल किचलू नगर में सरदार करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर उन्हें स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। क्रांतिकारी सरदार करतार सिंह सराभा से व्यक्तित्व, वीरता व विचारों से प्रभावित होकर विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना के अनुसार रेखाचित्र बनाए और लेख लिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed