{"_id":"5f0ef8f08ebc3e63a47f27f0","slug":"105-kg-bhukke-recovered-from-diesel-tank-of-truck-driver-absconding-in-nagal-ropar-ropar-news-pkl3813635175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की डीजल टंकी से 105 किलो भुक्की पकड़ी, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की डीजल टंकी से 105 किलो भुक्की पकड़ी, चालक फरार
विज्ञापन

नंगल। थाना नंगल पुलिस ने ट्रक की डीजल टंकी से 105 किलो भुक्की बरामद की है। आरोपी ट्रक चालक दलवीर सिंह निवासी कीरतपुर साहिब पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
एसपी रूपनगर अजिंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया थाना प्रभारी इंसपेक्टर पवन चौधरी को गुप्ता सुचना मिली थी कि रेलवे रोड में एक ट्रक चालक भुक्की बेचने के प्रयास में है। एएसआई सोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस टीम को आता देखकर ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर डीजल टंकी से 105 किलो भुक्की बरामद की। चालक ने ट्रक में डीजल की दो टंकियां बना रखी थी, एक में भुक्की भरी हुई थी।