{"_id":"5c6ae4d9bdec22270f4fd5a5","slug":"101550509273-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर लुधियाना के सभी 137 स्कूल बनेंगे %स्मार्ट : रवनीत सिंह बिट्टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर लुधियाना के सभी 137 स्कूल बनेंगे %स्मार्ट : रवनीत सिंह बिट्टू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के सभी 137 स्कूल बनेंगे ‘स्मार्ट’ : बिट्टू
पंजाब सरकार की तरफ से 6.28 करोड़ रुपये की राशि जारी
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पीएयू लुधियाना में छात्राओं को मुफ्त साइकिलें वितरित की गई
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा है कि पंजाब सरकार की तरफ से शहर लुधियाना के सभी 137 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। इस लक्ष्य के लिए पंजाब सरकार की तरफ से 6.28 करोड़ रुपये की राशि जारी भी कर दी गई है। पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में छात्राओं को माई भागों विद्या योजना के अंतर्गत मुफ्त साइकिलों के वितरण के बाद उक्त विचार व्यक्त करते हुए सासंद बिट्टू ने कहा कि लुधियाना के हर सरकारी स्कूल को प्रति स्कूल 10 लाख रुपये की राशि जारी की गई है, जिससे इन स्कूलों में वे सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, जो कि एक स्मार्ट स्कूल में होनी चाहिए हैं।
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह काम तुरंत शुरू हो गए हैं, जिन्हें मार्च महीने में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। ये सभी स्कूल अगले शैक्षणिक वर्ष से स्मार्ट स्कूल के तौर पर विद्या मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह पंजाब सरकार की माई भागों विद्या योजना के अधीन लुधियाना जिले की छात्राओं को इसी शैक्षणिक सत्र दौरान 12704 मुफ्त साइकिलों का वितरण किया जा रहा है। बड़ी संख्या में इन साइकिलों की वितरण किया जा रहा है, जबकि बाकी साइकिल भी जल्दी ही बांटे जा रहे हैं। इस मौके उन्होंने स्कूल की छात्राओं को 400 से और ज्यादा साइकिलों का वितरण किया। इस मौके दूसरे के अलावा पार्षद ममता आशु, सीनियर कांग्रेसी नेता कमलजीत सिंह कड़वल, स्कूल प्रिंसीपल संजीव थापर, रमनीक कौर, अध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।