फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नेहल वधेरा संभालेंगे भारतीय क्रिकेट अंडर -19 में कप्तान की कमान

नेहल वधेरा संभालेंगे भारतीय क्रिकेट अंडर -19 में कप्तान की कमान

Fri, 15 Feb 2019 10:52 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
नेहल वधेरा संभालेंगे भारतीय क्रिकेट अंडर -19 में कप्तान की कमान
नेहल संभालेंगे भारतीय क्रिकेट अंडर-19 की कप्तानी
विज्ञापन

लुधियाना के रहने वाले हैं नेहल वधेरा, घर और कॉलेज में खुशी का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सतीश चंद्र धवन राजकीय महाविद्यालय के छात्र नेहल वधेरा भारतीय क्रिकेट अंडर-19 टीम की कमान संभालेंगे। महाविद्यालय के बीए प्रथम के विद्यार्थी नेहल वधेरा का चयन भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 में कप्तान की भूमिका में हुआ है। महाविद्यालय में खुशी का माहौल बन गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में होने वाले सीरीज में नेहल वाल ओमान खेलने जा रहा है। प्राचार्य डॉ. धर्म सिंह संधू ने इस अवसर पर नेहल वधेरा, उसके परिवार और कोच को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय के साथ यह पूरे शहर और पंजाबवासियों के लिए गर्व की बात है। नेहल के पिता कमल वधेरा ने कहा कि बचपन से ही उसे क्रिकेट का शौक था। खिलौने के बैट बाल से हुई शुरुआत को उसने आज अपना कैरियर बना लिया है। उसके पिता ने बताया कि इससे पूर्व वह अंडर-14, 16 और अंडर-19 में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कि या है। नेहल ने अंडर-14 में भी पंजाब टीम की कप्तानी की है। इसके पश्चात अंडर-16 में भी उत्तरी क्षेत्र (2015-16) में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-19 में 6 अर्धशतक की पारी खेलते हुए 550 रन बनाए। 2018 में श्रीलंका में हुए सीरीज में भी वह खेल चुके हैं। सितंबर 2018 में जूनियर एशिया कप और नवंबर 2018 के चैलेंजर ट्रॉफी में भी वह खेल चुका है। इस अवसर पर महाविद्यालय का पूरा स्टाफ बधाई देने हेतु उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed