फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शिव सेना पंजाब ने आंतकवाद के खिलाफ लड़ कर शहीद होने वालो को दी श्रदांजलि

शिव सेना पंजाब ने आंतकवाद के खिलाफ लड़ कर शहीद होने वालो को दी श्रदांजलि

Wed, 06 Jun 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
शिव सेना पंजाब ने आंतकवाद के खिलाफ लड़ कर शहीद होने वालो को दी श्रदांजलि
रोष मार्च निकाल रहे शिव सैनिकों को पुलिस ने रोका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। आपरेशन ब्लू स्टार के दौरान आतंकवाद के खिलाफ लड़ते शहीद हुए फौजियों और पुलिस मुलाजिमों की याद में शिव सेना पंजाबने चौड़ा बाजार स्थित मां चिंतपूर्णी मंदिर में हवन यज्ञ कर श्रदांजलि दी गई। इस श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन शिव सेना पंजाब के टकसाली नेता संदीप थापर पंजाब प्रभारी नीतीश नारंग व जिला चेयरमैन प्रिंस शर्मा के नेतृतव में किया गया।
हवन यज्ञ करने के बाद शिव सेना पंजाब के नेताओ ने आतंकवाद के खिलाफ रोष मार्च निकालना शुरू किया। एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह, एसीपी सुरिंदर मोहन और थाना दरेसी के प्रभारी सुरिंदर चोपड़ा की अगवाई में पहले ही मौजूद भारी पुलिस फोर्स के साथ खुशी राम हलवाई चौक पर ही बैरीकेड लगा शिव सेनिको को रोक लिया। यहां पर शिव सेनिकों ने आतकंवाद के खिलाफ जम कर नारेबाजी की व एडीसीपी 1 को डीजीपी के नाम पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि विदेशों में बैठे कट्टरवादी आज भी पंजाब में आतंकवाद लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए विदेशों से फंड इकठ्ठा कर पंजाब के कट्टरवादी नौजवानों में बांट रहे है। इस मौके पर सिटी प्रधान अश्वनी चोपड़ा उप प्रमुख दीपक शर्मा, अमर टक्कर, सौरभ अरोड़ा, विनोद शर्मा, दिनेश कालिया, राकेश अरोड़ा, रिषभ कनोजिया, दलीप ग्रोवर अमित कौंडल, विनय अरोड़ा व रोहित जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed