{"_id":"5b0440f24f1c1b5b798b5c57","slug":"101527005426-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोष मार्च से पहले ही नए कार्यसाधक अधिकारी ने खत्म कराई कौसिल कर्मचारीयो की हडताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोष मार्च से पहले ही नए कार्यसाधक अधिकारी ने खत्म कराई कौसिल कर्मचारीयो की हडताल
Updated Tue, 22 May 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल कर्मियों की हड़ताल खत्म
रोष मार्च से पहले ही नए कार्यसाधक अधिकारी ने मानीं मांगें
अप्रैल तक की सैलरी और चार महीने का मिलेगा पीएफ
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। जगरांव नगर काउंसिल कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को रो। मार्च से पहले ही खत्म हो गई। काउंसिल में कार्यसाधक अधिकारी का एडिशनल चार्ज लेने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बिना किसी देरी के सभी कर्मचारियों की मांगें मान लीं और सभी को काम पर लौट जाने के लिए कहा। कर्मचारियों ने भी कार्यसाधक अधिकारी का दिया आश्वासन माना और अप्रैल तक की सैलरी व चार महीनों से रुका पड़ा पीएफ खातों में तुरंत डालने की बात मानकर हड़ताल खत्म की।
काउंसिल के पास पिछले कुछ समय दौरान ही डेढ़ करोड़ की राशि आई थी। इसमें से काउंसिल के आला अधिकारियों ने ठेकेदारों के चेक दे दिए और कच्चे व पक्के कर्मचारियों का वेतन नही दिया। इतना ही नही काउंसिल के सफाई व सीवरेज कर्मचारियों ने वेतन न मिलने से हड़ताल का बिगुल बजा दिया। इससे शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए। सोमवार को कार्यसाधक अधिकारी सुखदेव सिंह रंधावा के एक महीने की छुट्टी पर चले जाने के चलते कर्मचारियों को वेतन मिलने की आस टूटी और उन्होंने संघर्ष और तेज करते मंगलवार को शहर में रोष मार्च निकलाने का ऐलान किया।
मामला बढ़ता देख विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने निहाल सिंह वाला में तैनात कैप्टन अमरिंदर सिंह को जगरांव नगर काउंसिल का एडिशनल चार्ज दिलवाया। उन्होंने जगरांव आकर ज्वाइनिंग की और मामला सुलझाया। कार्यसाधक अधिकारी ने बताया कि सभी कर्मचारियों और अधिकारियों में आपसी तालमेल न होने से ही मामला बढ़ा था, जिसे बातचीत दौरान सुलझा लिया गया है। कार्यसाधक अधिकारी नें बताया कि कर्मचारियों की सारी मांगे बिना शर्त फौरी तौर पर मान ली गई है और सभी कर्मचारियों के खाते में वेतन व पीएफ डलवाया जा रहा है।