फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   प्राइवेट बस चालकों ने जाम लगाया तो पी आर टी सी चालक भी भडके

प्राइवेट बस चालकों ने जाम लगाया तो पी आर टी सी चालक भी भडके

Sat, 05 May 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट बस चालकों ने जाम लगाया तो पी आर टी सी चालक भी भडके
फोटो सी-1 में है
विज्ञापन


निजी बस चालकों ने जाम लगाया तो पीआरटीसी वाले भी भड़के
जहां बसें चल रही थी वहीं सभी बसों का चक्का जाम कर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के रामपुरा में पीआरटीसी के बस चालक को पीटने का मामला बठिंडा के बस स्टैंड तक पहुंच गया। जहां पर शनिवार सुबह प्राइवेट बस चालकों ने पीआरटीसी के बस चालक पर पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने को लेकर बठिंडा के बस स्टैंड के बाहर बसें खड़ी कर जाम लगा दिया। इस जाम से पीआरटीसी चालक भड़क उठे, उन्होंने जिले में कहीं भी बसें चल रही थीं तो वहीं पर रुकवा जाम लगवा दिया। जिससे यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
रामपुरा में किसी बात को लेकर शुक्रवार शाम को ढिल्लों प्राइवेट बस कंपनी के चालक सोनी का पीआरटीसी के चालक अमनदीप सिंह के झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों चालकों ने एक दूसरे के खिलाफ रामपुरा पुलिस के पास शिकायत कर दी थी। पुलिस की तरफ से सरकारी बस चालक पर कोई कार्रवाई न किए जाने को लेकर प्राइवेट बस कंपनी के चालक भड़क गए और उन्होंने गुस्से में आकर शनिवार सुबह बठिंडा का बस स्टैंड जाम करने के लिए अपनी प्राइवेट बसों को टेढ़ा मेढा खड़ा कर दिया। इसके बाद पीआरटीसी बस चालक भी भड़क गए और उन्होंने पूरे जिले में ही अपनी बसों के चक्के जाम करा दिए। प्राइवेट व सरकार बस चालकों के झगडे़ में आम लोगों व यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने प्राइवेट बस चालकों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। वहीं सरकारी बस चालक अड़ गए कि जब तक प्राइवेट बस चालकों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक जाम नहीं खोलेंगे। लेकिन इतने में मौके पर पहुंचे पीआरटीसी यूनियन के नेताओं ने पीआरटीसी चालकों को समझा बुझाकर जाम हटाया।
विज्ञापन

जांच की जा रही है : सुखमंदर सिंह
थाना कोतवाली पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर सुखमंदर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास पीआरटीसी के चालकों की ओर शिकायत आई है, जिसकी जांच की जा रही है। इसी तरह रामपुरा सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से पुलिस के पास एक दूसरे के खिलाफ शिकायतें की गई हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed