फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अकाली-भाजपा वर्करों पर मामले दर्ज

अकाली-भाजपा वर्करों पर मामले दर्ज

Sat, 09 Dec 2017 10:14 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
अकाली-भाजपा वर्करों पर मामले दर्ज
पूर्व विधायक सहित सात दर्जन अकाली वर्करों पर मामला दर्ज
विज्ञापन

एनएच जाम करने के मामले में पूर्व विधायक सहित सात दर्जन अकाली वर्करोंपर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
शुक्रवार को भवानीगढ़ में एनएच जाम करने के मामले में भवानीगढ़ पुलिस ने पूर्व विधायक प्रकाश चंद गर्ग और पीआरटीसी के पूर्व उप चेयरमैन विनरजीत सिंह गोल्डी सहित अकाली भाजपा के सात दर्जन वर्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।
डीएसपी (आर) संदीप वडेरा ने बताया कि भवानीगढ़ में नेश्नल हाईवे जाम करने के मामले में भवानीघड़ पुलिस ने पूर्व विधायक प्रकाश चंद गर्ग, पीआरटीसी के उप चेयरमैन विनरजीत सिंह गोल्डी सहित राम सिंह मटरां, गुरतेज सिंहझनेड़ी, भरपूर सिंह, भाजपा नेता राजिंदर सचदेवा, अजैब सिंह, संगरूर नगर कौंसिल के अध्यक्ष रिपुदमन सिंह ढिल्लों, लखविंदर सिंह, हरदेव कालाझाड़, संगतपुरा के सरपंच गुरजीत सिंह, निर्मल सिंह भड़ो, रवजिंदर सिंह काकडा, जसवीर सिंह, दलजीत सिंह सेखों, परमजीत कौर विर्क सहित करीब सात दर्जन वर्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी तरह धूरी पुलिस ने भी संगरूर-लुधियाना मार्ग जाम करने के मामले में अकाली भाजपा वर्करों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उधर, सुनाम ऊधम सिंह वाला में बठिंडा पटियाला मुख्य सड़क के फ्लाई ओवर ब्रिज पर चक्काजाम करके कांग्रेस सरकार के प्रति विरोध जताने वाले अकाली नेताओं के खिलाफ सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने की खबर लगते ही अकाली समर्थकों में रोष बढ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओसिटी भरपूर सिंह के खुद के बयान पर पुलिस की ओर से यूथ अकाली दल के नेता अमनवीर सिंहचैरी, विन्नरजीत सिंह गोल्डी, जिला परिषद के चेयरमैन सतगुर सिंह, आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर सिंह चीमां, अकाली दल के जिलाध्यक्ष मनिंदर लख्मीरावाला, महिला विंग की जिलाध्यक्ष सुनीता शर्मा, प्रितपाल सिंह हांडा, गुरचरण सिंह धालीवाल समेत दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ ने शिकायत में कहा है कि हाईवे जाम होने से लोगों को भारी दिक्कतें आईं और एंबुलेंस सेवाएं भी प्रभावित रहीं। दूसरी तरफ अकाली आगू विन्नरजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि जनहित तथा पार्टी के लिए वर्कर किसीभी कुर्बानी देने को तैयार हैं। कांग्रेस की सरकार, सरेआम लोकतंत्र प्रणाली की हत्या कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed