{"_id":"5a1eed424f1c1b95188b7085","slug":"101511976258-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ को 11-0 से मात देकर खुशी से उछली डीबीयू की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ को 11-0 से मात देकर खुशी से उछली डीबीयू की टीम
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीबीयू की टीम ने लखनऊ को हराया
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबाल टूर्नामेंट
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
देश भक्त यूनिवर्सिटी की मेजबानी में चल रहे नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबाल टूर्नामेंट (लड़कों) के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। नाक आउट दौर के कुल 12 मैच हुए। सभी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
देश भक्त यूनिवर्सिटी मंडी गोबिंदगढ़ की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत मानी जा रही शुआटस यूनिवर्सिटी लखनऊ की टीम को 11-0 के अंतर से हरा दिया। यह इस टूर्नामेंट की अब तक की सबसे बड़े फर्क वाली जीत है। उधर जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम ने एमटी यूनिवर्सिटी हरियाणा की टीम को टाई ब्रेकर में 5-4 से हराया। एलपीयू फगवाड़ा ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल को 3-2, एमटी यूनिवर्सिटी नोएडा ने चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी सिरसा को 3-2 के साथ, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार को 1-0 के साथ, विश्व यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून को 4-1 के अंतर के साथ हराया।
दून यूनिवर्सिटी देहरादून ने जीएनए यूनिवर्सिटी फगवाड़ा को 4-2 के साथ, एसआरएम यूनिवर्सिटी सोनीपत ने इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी को 4-3 के साथ मात दी। इस मौके पर प्रो चांसलर डा. तेजिन्दर कौर ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के इस वार्षिक खेल टूर्नामेंट में अलग-अलग यूनिवर्सिटियों की 64 टीमें भाग ले रही हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स नंदन सिंह ने बताया कि रेलवे के सरबजीत सिंह इस टूर्नामेंट के मैच कमिश्नर हैं।