फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   10 year child died due to current from high tension wire in Ludhiana

आधे घंटे तक तड़पता रहा बच्चा: हाईटेंशन तार से करंट लगने से बच्चे की मौत, जामुन उतारने पेड़ पर चढ़ा था शिवम

Sun, 04 Aug 2024 05:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Aug 2024 05:53 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में 10 साल के बच्चे की हाईटेंशन तार से करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा आधे घंटे तक तार से लटका रहा और बचाने के लिए चीखता रहा। 

विज्ञापन
10 year child died due to current from high tension wire in Ludhiana
करंट लगने से दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लुधियाना के जमालपुर की अमन कालोनी इलाके में रविवार की दोपहर को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बच्चा जामुन उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ा तो उसे ऊपर से गुजर रही बिजली हाईटेंशन तार ने अपनी चपेट में ले लिया। बच्चे को जोरदार झटका लगा और करीब आधे घंटे तक वह तार और पेड़ की टहनियों के बीच ही झूलता रहा। बच्चे के चीखने की आवाज सुन आस-पास के लोगों ने शोर मचाया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और बिजली विभाग को दी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराई तो बच्चे को नीचे उतारा गया। 

विज्ञापन


इसके बाद उसे इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शिवम (10) के रूप में हुई है। थाना जमालपुर की पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शिवम के पिता राजेश ने बताया कि शिवम खेलने के बहाने घर से निकला था। वह गली में एक मकान की छत पर चढ़ गया। घर की छत से वह जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। ऊपर से गुजर रही हाईटेंसन तार ने उसे अपनी तरफ खींच लिया। शिवम करीब आधे घंटे तक चीखता रहा और हाईटेशन तारों और पेड़ के बीच शिवम झूलता रहा। लोगों ने शोर मचाया तो बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद करवाई। शिवम को नीचे उतारा। उसकी कुछ सांसें उस समय चल रही थी। नजदीक के डाक्टर के पास लेकर गए लेकिन उसने उन्हें बड़े अस्पताल भेज दिया जहां शिवम की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना जमालपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि शव जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों के ब्यान दर्ज करने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम करा शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed