फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana gangster sagar newturn warning police said who is sagar

Punjab: अब गेम बदल गई... अगली बार जान से मार दूंगा, लुधियाना के गैंगस्टर सागर ने फिर दी खुली धमकी

Tue, 09 Jul 2024 05:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 09 Jul 2024 05:36 PM IST
सार

लुधियाना पुलिस के लिए गैंगस्टर सागर नई मुसिबत बन गया है। सागर ने दो दिन पहले हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए युवक को धमकी दी है कि अगर सुधरा नहीं तो जान से मार दूंगा। 

विज्ञापन
Ludhiana gangster sagar newturn warning police said who is sagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में अपराध व गैंगस्टरों का सफाया करने का बीड़ा उठाने वाली कमिश्नरेट पुलिस की गैंगस्टर सागर न्यूटर्न ने मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। गैंगस्टर सागर न्यूटर्न ने कुछ दिन पहले कमिश्नरेट पुलिस को सीधा चैलेंज किया था। वहीं अब सागर न्यूटर्न के साथियों ने दुगरी के करनैल सिंह नगर इलाके में देर रात को एक घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना को 7 जुलाई की रात अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


गोलियां चलाने की वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि दुगरी पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन गोलियां चलाए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सागर न्यूटर्न ने सोशल मीडिया के जरिये गोलियां चलाने की वारदात को कबूल भी किया है और कहा कि गोलियां उसके साथियों ने चलाई हैं। अगर उसके साथ इंसाफ नहीं हुआ तो आगे भी यही हाल होगा और नवी नाम के युवक को जान से मारने की धमकियां दी हैं।
विज्ञापन


जब इस बारे में एसीपी साउथ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कौन गैंगस्टर न्यूटर्न जब सामने आएगा तो उसे भी देख लिया जाएगा। जबकि थाना प्रभारी ने कहा कि यह वीडियो पुराना है पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर सागर न्यूटर्न ने ली जिम्मेदारी
दुगरी के करनैल सिंह नगर इलाके में सात जुलाई की देर रात करीब 12 बजे का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बाइक सवार तीन युवक एक घर के बाहर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। करीब 27 सेकेंड में बदमाशों ने घर के बाहर तीन गोलियां चलाईं। पुलिस इस मामले में खामोश रही, लेकिन गैंगस्टर सागर न्यूटर्न ने गोलियां चलाने की जिम्मेदारी ली। 

परिवार को तंग करना बंद करो
सोशल मीडिया पर गैंगस्टर सागर न्यूटर्न ने नवीं नाम के युवक को धमकियां दी हैं। सागर ने कहा कि नवीं के साथ उसकी रंजिश है और उसी ने साथियों को भेज कर गोलियां चलवाई हैं। सागर ने कहा कि यह जो नवी के घर के बाहर गोलियां चलाई हैं वह उसने चलवाई हैं। वह उनके विरोधियों के साथ मिलकर हवा में उड़ रहा है। अभी गोलियां सिर्फ घर के बाहर चली हैं यदि यह न सुधरा तो अगली बार इसे जान से मारना पड़ेगा। इसने मेरी पत्नी को झूठे केस में जेल भिजवाया है। मेरे परिवार के साथ अब मेरा कोई लिंक नहीं है। परिवार को तंग करना बंद कर दें, अब गेम बदल गई है। जो बात करनी है सीधी मेरे से करो। नाजायज लोगों को परेशान करना बंद करो।


क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एसीपी साउथ गुरइकबाल सिंह ने कहा कि कोई गोलियां नहीं चलीं। सागर न्यूटर्न के बारे में पूछने पर एसीपी भड़क गए और कहा कि कौन सागर न्यूटर्न। अगर वह गैंगस्टर है तो जब पुलिस के सामने आएगा तो उसे देख लिया जाएगा। थाना दुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कोई गोलियां नहीं चलीं। यह वीडियो पुराना लग रहा है। बाकी जांच भी की जा रही है अगर कोई बात सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed