फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana businessman driver absconds with rs 50 lakh and his car

लुधियाना में फिल्मी स्टाइल में लूट: मालिक को कार से उतारा, 50 लाख रुपये और गाड़ी लेकर फरार हुआ ड्राइवर

Thu, 11 Jul 2024 05:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 11 Jul 2024 05:01 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में एक कारोबारी का ड्राइवर 50 लाख रुपये और गाड़ी लेकर फरार हो गया। आरोपी चालक के खिलाफ कारोबारी ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Ludhiana businessman driver absconds with rs 50 lakh and his car
पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एक कारोबारी का ड्राइवर अपने मालिक के 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपी चालक ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है। स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करने वाले लुधियाना के एक कारोबारी का ड्राइवर उसके पार्टनर को दिल्ली छोड़कर खुद गाड़ी के साथ-साथ उसमें रखे 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। काफी समय तक ड्राइवर की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने इसकी जानकारी थाना डिवीजन छह पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में पक्खोवाल रोड स्थित सरगोदा कॉलोनी के रहने वाले विमल कुमार खोसला की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर उत्तरी दिल्ली स्थित ताकिया चौक निवासी कुलदीप त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



पुलिस आरोपी कुलदीप का पता लगाने के लिए दबिश देने में जुटी है। विमल द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनके मालिक कुलजिंदर सिंह बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली में थे। उनका स्पेयर पार्ट्स का कारोबार है और वह अक्सर दिल्ली आते-जाते रहते हैं। कुलजिंदर सिंह अपने कारोबार के सिलसिले में दिल्ली गए थे और आरोपी ड्राइवर को साथ ले गए थे। गाड़ी में 50 लाख रुपये भी रखे थे जो दिल्ली में किसी पार्टी को देने थे। इसी दौरान आरोपी ने कुलजिंदर सिंह को वहां उतारा और खुद गाड़ी में साइड में होने का कह वहां से पैसे लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


इसके बाद काफी समय तक कुलजिंदर सिंह उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। उसका फोन ट्राई किया तो फोन बंद था। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन छह के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें दबिश के लिए निकल चुकी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed