{"_id":"beb96cd445b67334c5cbe2bf785df859","slug":"lover-thrown-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की नहर में धक्का देकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की नहर में धक्का देकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Tue, 17 Jun 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मकोट के पास एक गांव में युवक ने अपनी प्रेमिका को नहर में धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी और मृतका दोनों विवाहित हैं। थाना धर्मकोट प्रमुख इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से फरार है।
थाना धर्मकोट प्रमुख इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने बताया कि मृतका की मां ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसकी बेटी का विवाह करीब 10 साल पहले लुधियाना में हुआ था। उसकी बेटी के जगरूप सिंह गांव तेहाड़ा से संबंध थे। सोमवार देर शाम को जगरूप सिंह उर्फ रूपा उसकी बेटी को मोगा में बाइक पर एक डॉक्टर को चैक करवाने के बहाने लाया था। किसी कारण दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।
इसके बाद जगरूप सिंह ने उनकी बेटी को धर्मकोट के पास के गांव की नहर में धक्का दे दिया और वहां से भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे भागते हुए देख लिया था। देर शाम नहर से महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मृतक महिला की मां के बयान पर जगरूप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।