फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   lover murdered in shahkot

अपने ही मंगेतर को जला कर नहर में बहा दी राख

Sat, 01 Jun 2013 11:30 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
lover murdered in shahkot

शाहकोट गांव पंधेर के एक युवक को उसकी मंगेतर ने कोर्ट मैरिज़ करवाने के बहाने घर पर बुलवा कर मार दिया। शव को जला कर राख नहर में फेंक दी।

विज्ञापन


इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को किया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी हरप्रीत सिंह बैनीपाल व मॉडल थाना शाहकोट के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि, "सुखविन्दर कौर पत्नी लैहम्बर सिंह गांव पंधेर ने शिकायत की थी कि उनका बेटा मनजिन्दर सिंह जो माडलिंग करता था। उसकी सगाई कमलजीत कौर उर्फ गुरविन्दर कौर पुत्री गुरदर्शन दास वासी बड़ा पिंड, गोरायां के साथ हुई थी।
विज्ञापन


उसका बेटा मनजिंदर 13 मार्च को घर से कमलजीत कौर के बुलाने पर बड़ा पिंड गया था, पर वापिस नहीं लौटा। इसके आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज़ करके पुलिस ने जांच शुरू की। इस केस की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीम की पड़ताल करने पर पता चला कि कमलजीत कौर व मनजिन्दर सिंह की सगाई हुई थी, पर कमलजीत अब उसके साथ शादी नहीं करवाना चाहती थी।

मनजिन्दर सिंह के पास कमलजीत कौर की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें थी। इस कारण कमलजीत कौर को धमकी देता था कि अगर तूने मेरे साथ शादी नहीं करवाई तो मैं तस्वीर इंटरनेट पर डाल दूंगा।


कमलजीत ने फोन करके मनजिन्दर सिंह को अपने घर गांव बड़ा पिंड में कोर्ट मैरिज़ करवाने के बहाने बुलवाया।

कमलजीत कौर व इसके भाई दपिंदर दास उर्फ लवली, माता अविनाश कौर, पिता गुरदर्शन दास ने दो नौकरों रामू और मेवा के साथ मिल कर मनजिन्दर सिंह के सिर पर घर पहुंचते ही रॉड मार कर उसकी हत्या कर दी।

उसको खाली बेड में डाल कर उसके ऊपर लकड़ियां और तेल डाल कर जला दिया। राख कमालपुर नहर (नज़दीक बड़ा पिंड) में गिरा दी। इस मामले में आरोपी कमलजीत कौर, अविनाश कौर, दपिन्दर दास और नौकर रामू को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed