फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   lover made flax of girlfriend obscene photos and put them on the walls

शर्मनाक: पहले प्यार, फिर किया बदनाम, गर्लफ्रेंड के अश्लील फोटो के फ्लैक्स बना दीवारों पर लगाए

Sun, 17 Mar 2024 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 11:24 PM IST
सार

दो आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। एक गिरफ्तार हो गया है तो दूसरा फरार चल रहा है। 

विज्ञापन
lover made flax of girlfriend obscene photos and put them on the walls
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब के जगरांव क्षेत्र में लेबोरेट्री में काम करते समय हुआ प्यार उस समय दुश्मनी में बदल गया, जब लड़के ने किसी और लड़की से शादी कर ली। गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को उसकी शादी का हवाला देकर रिश्ता तोड़ दिया तो गुस्साए लड़के ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो के फ्लैक्स बनवा दिए और उन्हें दीवारों पर लगवा दिए।

विज्ञापन


घटना का पता चलते ही पीड़ित लड़की ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने दो आरोपियों पर थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान राजकुमार निवासी कोठे साधना डाकखाना झारौली गुरदासपुर व दीपक कुमार निवासी यूपी हाल वासी शक्ति नगर गली नंबर 4 जगरांव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर एक मोबाइल व पांच फ्लैक्स बरामद कर लिए। दूसरा आरोपी राजकुमार मलयेशिया में होने के कारण फरार चल रहा है।
विज्ञापन


थाना सिटी के एएसआई जगरूप सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की ने बताया कि वह एक प्राइवेट लेबोरेट्री में काम करती थी। आरोपी राजकुमार से उसकी जान पहचान हुई थी। 2021 में उसने लेबोरेट्री में नौकरी छोड़कर लुधियाना में नौकरी कर ली। आरोपी भी अपने गांव वापस चला गया। इस दौरान भी उनकी फोन पर बातचीत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जब उसे पता चला कि आरोपी ने किसी और लड़की के साथ शादी कर ली है तो उसने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर बातचीत बंद कर दी। वहीं 2022 में आरोपी भी मलयेशिया चला गया। वहां जाकर आरोपी उसे नये नंबर से फोन कर कहने लगा कि वह उसके पास मलयेशिया में आ जाए। इसके बाद बार-बार फोन पर परेशान करने लगा।

उसे फोटो आदि सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां देने लगा। मलयेशिया से वापस आकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके घर के बाहर दीवार पर उसकी अश्लील फोटो के फ्लैक्स बनाकर किसी अज्ञात व्यक्ति से लगवा दिए।


आरोपी उसे तंग परेशान करने के साथ उसे बदनाम करने के लिए अश्लील फोटो वाले फ्लैक्स उसके घर के बाहर जानबूझ कर लगवा रहा था। वहीं इस बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड लिया गया है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि आरोपियों ने अश्लील फोटो वाले फ्लैक्स कहा से तैयार करवाए हैं। इसके अलावा दीवार पर किसने फ्लैक्स लगाई है, ताकि पुलिस उन्हें भी मामले में नामजद कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed