फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Lok Sabha Rajnath Singh reached Punjab, targeted Kejriwal

Punjab: भाजपा जीती तो देश में लागू होगा वन नेशन वन वोट, बठिंडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एलान

Sun, 26 May 2024 02:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/ खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/ खन्ना (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 May 2024 02:03 PM IST
सार

राजनाथ सिंह फतेहगढ़ साहिब के बीजेपी के उम्मीदवार गेजा राम के पक्ष में चुनाव प्रचार करने एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना पहुंचे।

विज्ञापन
Lok Sabha Rajnath Singh reached Punjab, targeted Kejriwal
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र में फिर से भाजपा सरकार बनी तो पूरे देश में वन नेशन वन वोट लागू होगा। उक्त एलान देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बठिंडा में किया। राजनाथ सिंह रविवार को बठिंडा से भाजपा प्रत्याशी परमपाल कौर के हक में फतह रैली को संबोधन कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने 24 मिनट तक दिए भाषण में उक्त एलान करने के अलावा कहा कि कांग्रेस ने देश में आतंकवाद फैलाया तो वहीं मोदी सरकार ने भारत को आर्थिकता मामले में 5वें स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि 2027 तक भारत दुनिया का नंबर तीन देश होगा और 2075 तक भारत दुनिया का सबसे अमीर देश होगा।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत धन दौलत के मामले में आज 5वें स्थान पर है। आज अगर भारत में कोई चर्चा होती है तो उसकी चर्चा इंटरनेशनल लेवल पर होती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राजदूत भी अपने समागम दौरान कहते नजर आए हैं कि अगर अपना भविष्य बनाना है तो भारत में आए, क्योंकि भारत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा सेना पर हुए हमले को चुनाव स्टंट्स बताने पर राजनाथ सिंह ने आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमला हुआ, तब कांग्रेस कुछ नहीं बोली, बल्कि कांग्रेस के नेता बोल रहे थे कि सरकार के समय हमले होते रहते हैं।
नागरिकता कानून पर राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने उक्त कानून को लाकर अच्छा कदम उठाया है। बीजेपी सरकार में अगर जरूरत पढ़ी तो सीमा के इस पार भी और सीमा के उस पार भी दुश्मन को मार सकते हैं। राहुल गांधी की हालत अब यह हो गई है कि पाकिस्तान के लोग इनका समर्थन कर रहे हैं।

खन्ना में जनसभा
फतेहगढ़ साहिब लोकसभा हलके से भाजपा उम्मीदवार गेजा राम के हक में जनसभा को संबोधित करने के लिए भाजपा के सीनियर नेता व रक्षामंत्री मंत्री राजनाथ सिंह खन्ना में पहुंचे। राजनाथ सिंह ने कहा कि डॉक्टर ने खड़े होने से मना किया है। सात दिनों के आराम की सलाह दी है। जब तक तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते वे आराम नहीं करेंगे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि यह धरती गुरु नानक देव जी के धर्म ज्ञान की धरती है। गुरु साहिब को पूरी दुनिया में लोग जानते हैं। गुरु गोविंद सिंह जी और भगत सिंह को नमन किया। यह गुरुओं की धरती है। पंजाब किसानों की भी धरती है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण करवाया। गुरुओं के प्रकाश पर्व भारत के साथ साथ दूसरे देशों में भी मनाया जाता है। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने का फैसला भी भाजपा सरकार ने लिया।

केजरीवाल पर साधा निशाना
राजनाथ के कहा कि जब अन्ना हजारे के साथ केजरीवाल आंदोलन चला रहे थे तो उन्होंने केजरीवाल से कहा था कि इसका सियासी फायदा नहीं लेना है। लेकिन केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे की बात नहीं मानी। सीएम बनने के बाद सरकारी बंगला छोड़ने की बात करने वालों ने शीश महल बनाया। इसके बाद उन्होंने स्वाति मालीवाल से मारपीट को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा। राजनाथ बोले माता बहन और बेटी सभी की होती है। चाहे किसी दल की हो। केजरीवाल चुप क्यों हैं। क्या केजरीवाल को सीएम बने रहने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ऐसे हैं तो भगवंत मान कैसे होंगे यह तो ऊपर वाला ही जानता है।


राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब के अलावा आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में भी है। उनके नेता शराब घोटाले में जेल गए। नेता के अंदर नैतिकता होनी चाहिए। अगर आरोप लगे तो तुरंत त्याग पत्र देना चाहिए। लेकिन केजरीवाल शराब घोटाले में जेल जाने के बाद भी सीएम बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्क फ्रॉम होम तो आपने पहले सुना था, लेकिन वह जेल के अंदर से काम करने की इच्छा रखते हैं। इसलिए वर्क फ्रॉम जेल पहली बार देखने को मिला है।

विरोध करने गए किसानों को रोका

खन्ना की अनाज मंडी में राजनाथ सिंह का विरोध करने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने किसानों को खन्ना अनाज मंडी के गेट पर रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed