{"_id":"fc1a0022af9913ac4c68b2abb7fa6ad9","slug":"lawyer-beaten-up-over-petty-argument","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में की पेशाब तो पीटा फिर कुत्ते से कटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में की पेशाब तो पीटा फिर कुत्ते से कटवाया
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 24 Aug 2013 05:58 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में एक वकील को खुले में पेशाब करने के लिए बुरी तरह पीटा गया।
विज्ञापन
हरिनाम सिंह संधू ने पुलिस को बताया कि वह एक खाली प्लॉट पर पेशाब करने गए थे, तभी 4-5 लोग आए और बुरी तरह पीटने लगे। वे लोग हरीनाम को घसीटकर एक मकान में ले गए और उन पर कुत्ता छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक कुत्ते ने वकील को बेहद बुरी तरह काट लिया और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हरीनाम की हालत इतनी बुरी थी कि पुलिस को घटना का ब्यौरा देते वक्त वे पूरे समय रोते रहे। पुलिस ने उनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी लोग अभी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
पीड़ित का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दायर कर ली गई है।