फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Know About Punjab New Minister Dr. Baljeet Kaur

डॉ. बलजीत कौर: एक जनवरी को आप में शामिल हुईं, 10 मार्च को चुनाव जीता, अब बनीं मंत्री... दिलचस्प है मलोट विधायक की कहानी

Sat, 19 Mar 2022 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 11:16 AM IST
सार

डॉ. बलजीत कौर नौकरी के दौरान 17 हजार से अधिक लोगों की आंखों का सफल ऑपरेशन कर चुकी हैं। डॉ. बलजीत कौर ने पिछले वर्ष अगस्त में तीन माह के नोटिस पर स्वास्थ्य विभाग को अपना त्यागपत्र भेज दिया था।

विज्ञापन
Know About Punjab New Minister Dr. Baljeet Kaur
लोगों की आंखों का इलाज करतीं डॉ. बलजीत कौर। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब सरकार की नई कैबिनेट में शामिल 47 वर्षीय डॉ. बलजीत कौर ने लगभग 18 वर्ष तक सरकारी डॉक्टर के तौर पर मरीजों को बेहतरीन सेवाएं दीं। बलजीत कौर बेशक पेशे से डॉक्टर हैं, मगर सियासत उनके खून में है। उनके पिता प्रो. साधू सिंह फरीदकोट के आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद रह चुके हैं। वे मलोट आरक्षित सीट से शिअद प्रत्याशी हरप्रीत सिंह को 40,261 मतों से हराकर विधायक बनीं। पहली बार ही विधायक बनने के बाद अब उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल होने का मान हासिल हुआ है। 18 वर्ष की सरकारी सर्विस के दौरान नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बलजीत कौर ने लगभग दस वर्ष जिला मुक्तसर सिविल अस्पताल में सेवाएं दीं। यही कारण रहा है कि वे क्षेत्र के लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। 

विज्ञापन

17 हजार से अधिक लोगों की आंखों का कर चुकी हैं ऑपरेशन

डॉ. बलजीत कौर नौकरी के दौरान 17 हजार से अधिक लोगों की आंखों का सफल ऑपरेशन कर चुकी हैं। डॉ. बलजीत कौर ने पिछले वर्ष अगस्त में तीन माह के नोटिस पर स्वास्थ्य विभाग को अपना त्यागपत्र भेज दिया था। ये उनकी खासियत ही कहेंगे कि चुनाव प्रचार के दौरान भी वे प्रचार कम और लोगों की आंखों की जांच ही ज्यादा करती नजर आईं। मतदान संपन्न के बाद से ही वे शहर की एक विख्यात समाजसेवी संस्था के चेरिटेबल हॉस्पिटल में आकर फिर से मरीजों की आंखों के इलाज की सेवा में जुट गई थीं।

विज्ञापन

कोटकपूरा में एक्सईएन हैं पति

गौरतलब है कि डॉ. बलजीत कौर मूल रूप में फरीदकोट की रहने वाली हैं, मगर मुक्तसर सिविल अस्पताल में कार्यरत होने के चलते लंबे समय से मुक्तसर में ही रह रही थीं। उन्होंने विगत एक जनवरी को आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। उनके पति दलजीत सिंह कोटकपूरा में एक्सईएन के पद पर तैनात हैं। उनकी दो बेटियां हैं जिनके नाम नवनीत कौर और रियादीप कौर हैं। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि उन्हें जो भी विभाग मिलेगा वे पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करुंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed