{"_id":"67d8cab656e023fcb20889b9","slug":"kapurthala-youth-dies-in-australia-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत: तीन बहनों का भाई था दमनप्रीत, सात साल पहले पढ़ाई करने गया था विदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत: तीन बहनों का भाई था दमनप्रीत, सात साल पहले पढ़ाई करने गया था विदेश
Tue, 18 Mar 2025 06:54 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 18 Mar 2025 06:54 AM IST
सार
पंजाब के कपूरथला के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत हो गई। 23 साल का दमनप्रीत सात साल पहले पढ़ाई करने विदेश गया था। वह ऑस्ट्रेलिया में नौकरी कर रहा था। दमनप्रीत सिंह तीन बहनों का भाई था।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला के युवक की विदेश में मौत हो गई। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में कपूरथला के सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी निवासी एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। युवक करीब सात साल पहले ऑस्ट्रेलिया गया था। बेटे की मौत के बाद से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
परिवार ने विदेश मंत्रालय और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से दमनप्रीत सिंह (23) का शव भारत लाने की अपील की है। दमनप्रीत सिंह अभी अविवाहित था और उसकी तीन बहनें और एक भाई हैं।
विज्ञापन
उसके पिता जगजीत सिंह निवासी पंडोरी मोहल्ला सुल्तानपुर लोधी ने बताया कि उनके बेटे का शव 15 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन नदी में मिला था। इसकी सूचना वहां रहने वाली उनकी बहन अमनदीप को सैंडगेट पुलिस ने दी। अब उसका शव वहां पुलिस के पास है। इस खबर से पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने संत सीचेवाल से अनुरोध किया है कि वह उनके बेटे का शव जल्द भारत लाने में उनकी मदद करें, ताकि उसका अंतिम संस्कार भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार कर सकें।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दमनप्रीत सिंह करीब सात साल पहले नर्सिंग का कोर्स करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था, जहां उसने पहले तीन साल का डिप्लोमा और दो साल की डिग्री पूरी की और अब वह नौकरी कर रहा था। अचानक यह दुखद घटना घटी और उसका शव नदी में मिला। हालांकि मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चला है।
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक ड्यूटी से लौट रहा था और अपनी बहन से मिलने जा रहा था, तभी उसका फोन काफी देर तक बंद रहा तो उसकी बहन ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों को पता चला कि उसका शव नदी में मिला है।