फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kapurthala youth dies due to heart attak in America Gurjeet singh wedding on 18th October

पंजाब के युवक की अमेरिका में मौत: इसी महीने थी गुरजीत की शादी, घर पर चल रही थी तैयारियां, छा गया मातम

Wed, 02 Oct 2024 03:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 02 Oct 2024 03:42 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला में जिस घर पर कुछ दिन बाद शादी की शहनाइयां बजनी थी उसमें अब मातम छा गया है। क्योंकि घर के बेटे की अमेरिका में मौत हो गई। गुरजीत सिंह की 18 अक्तूबर को शादी थी और वह अमेरिका से पंजाब लौटने वाला था।

विज्ञापन
Kapurthala youth dies due to heart attak in America Gurjeet singh wedding on 18th October
गुरजीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के युवक की अमेरिका में मौत हुई है। पंजाब के जिला कपूरथला के गांव तलवंडी कूका निवासी गुरजीत सिंह (32) की मौत से घर और गांव में मातम छा गया है। गुरजीत के घर पर उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी। गुरजीत की शादी इसी महीने 18 अक्तूबर को होनी थी, लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो गई। वह अमेरिका से घर लौटने की तैयारी कर रहा था और अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


गांव कूका तलवंडी का गुरजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह छह महीने पहले ही अमेरिका गया था। बेटे की मौत की खबर से घरवालों का रो-रोकर बूरा हाल है। परिवार वालों की तरफ से बेटे के शव को भारत लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मृतक गुरजीत सिंह के चाचा हरजिंदर सिंह ने बताया कि गुरजीत सिंह अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता था और छह महीने पहले अमेरिका गया था और अब उसे पंजाब आना था, क्योंकि 18 अक्तूबर को उसकी शादी थी। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार मंगलवार को गुरजीत सिंह अपना सामान पैक कर पंजाब के लिए फ्लाइट पकड़ने की तैयारी कर रहा था। बीते कल वह अपने दोस्त के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था। जहां उसे अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरजिंदर सिंह ने यह भी बताया कि गांव तलवंडी कूका में उसके घर पर गुरजीत की शादी की तैयारियां चल रही थी। वहीं उसकी मौत की खबर से मातम का माहौल है। सभी परिजनों की आंखें नम हैं और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed