{"_id":"643cfb231d266cac120d2407","slug":"kapurthala-police-reached-jewellery-shop-to-catch-thieves-shopkeeper-broke-glasses-of-shop-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: चोरों को पकड़ने ज्वैलर्स शॉप पहुंची पुलिस पर हमला, आरोपी दुकानदार ने अपनी दुकान के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: चोरों को पकड़ने ज्वैलर्स शॉप पहुंची पुलिस पर हमला, आरोपी दुकानदार ने अपनी दुकान के शीशे तोड़े
Mon, 17 Apr 2023 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:24 PM IST
सार
थाना सिटी के एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि थाना सिटी की पुलिस टीम दो चोरों का पीछा करते हुए सराफा बाजार में सत्संगी ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे। दुकानदार ने दोनों आरोपियों से सोने की चेन खरीद ली और चेन को जल्दी ही आग के सहारे पिघला कर सबूत खत्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन
कपूरथला अस्पताल में भर्ती आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
कपूरथला में रविवार की देर रात पुलिस सोने की चेन बेचने आए दो युवकों का पीछा करते हुए सराफा बाजार स्थित एक ज्वेलर की दुकान पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने दुकानदार को दुकान से बाहर आने को कहा तो दुकानदार ने बाहर आने के बजाय अपनी दुकान में लगे हुए शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bathinda Firing: चार जवानों की हत्या का आरोपी गनर गिरफ्तार, पूरी प्लानिंग से ली थी साथियों की जान
विज्ञापन
थाना सिटी के एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि थाना सिटी की पुलिस टीम दो चोरों का पीछा करते हुए सराफा बाजार में सत्संगी ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे। दुकानदार ने दोनों आरोपियों से सोने की चेन खरीद ली और चेन को जल्दी ही आग के सहारे पिघला कर सबूत खत्म करने की कोशिश की। पुलिस कर्मचारियों ने दुकानदार को दुकान से बाहर आने के लिए कहा तो दुकानदार बहस करते हुए अपनी ही दुकान में लगे हुए शीशे तोड़ने लगा। इसमें दुकानदार घायल हो गया।
विज्ञापन
दुकानदार ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां दुकानदार ड्यूटी डॉक्टर के साथ भी बहस करने लगा। फिलहाल चोरों और दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल पुलिस कर्मचारियों एएसआई राजविंदर सिंह, एएसआई राजिंदर सिंह, एएसआई नरेंद्र सिंह ने एमएलआर कटवा ली है। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम विक्रमजीत सिंह और वतनदीप सिंह निवासी मेहताब गढ़ बताया है। दोनों सगे भाई हैं।