{"_id":"658bf6e17f901469f00e1cf3","slug":"kapurthala-police-arrested-five-gangster-prisoners-in-two-old-cases-of-conflict-in-modern-jail-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: मॉडर्न जेल में कैदी गुटों के बीच टकराव के दो पुराने मामलों में पांच कैदी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: मॉडर्न जेल में कैदी गुटों के बीच टकराव के दो पुराने मामलों में पांच कैदी गिरफ्तार
Wed, 27 Dec 2023 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 27 Dec 2023 03:36 PM IST
सार
कोतवाली थाना एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि दो मामलों में आरोपियों को जेल से पूछताछ के लिए लाया गया था। उन्हें अदालत में पेश करने के बाद ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। मामलों में नामजद अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला मॉडर्न जेल में कैदी गुटों में टकराव के दो पुराने मामलों में कोतवाली थाना पुलिस ने पांच गैंगस्टर कैदियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली थाना एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि दो मामलों में आरोपियों को जेल से पूछताछ के लिए लाया गया था। उन्हें अदालत में पेश करने के बाद ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। मामलों में नामजद अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
27 नवंबर को दर्ज एफआईआर में कोतवाली पुलिस ने सिक्योरिटी वार्ड ‘ई’ में सजा काट रहे शमिंदर सिंह वासी शाहकोट, पर हमला करने को लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मारपीट दो गुटों, पंजू ग्रुप और घोड़ा ग्रुप में हुई थी। जिसके साथ मारपीट हुई वह कैदी पंजू ग्रुप का है।
वहीं 12 सितम्बर 2022 को दर्ज एफआईआर में सहायक सुपरिटेंडेंट गौरवदीप सिंह की शिकायत पर जेल में कैदी गुटों में टकराव के बाद 12 हवालातियों को नामजद किया गया था। एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में नामजद कैदियों में से विकास उर्फ आकाशदीप वासी कपूरथला, अमरजीत सिंह वासी जंडियाला और नछत्तर सिंह वासी गांव बूह थाना फत्तूढींगा को गिरफ्तार किया गया था। जिनसे पूछताछ कर अदालत में पेश कर फिर जेल भेज दिया गया है।