फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kapurthala man dies in Italy Manjeet singh body in church for last two months

पंजाब के व्यक्ति की इटली में मौत: दो महीने से चर्च में पड़ा मनजीत का शव, परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

Sun, 06 Oct 2024 06:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 06 Oct 2024 06:24 PM IST
सार

कपूरथला के नडाला के व्यक्ति की इटली में मौत हो गई। परिवार को उसकी मौत के बारे में दो महीने बाद पता चला है। मृतक मनजीत सिंह का शव इटली के किसी चर्च में पड़ा है। परिवार ने बेटे के शव को लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है। 

विज्ञापन
Kapurthala man dies in Italy Manjeet singh body in church for last two months
मृतक मनजीत सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला के व्यक्ति की इटली में मौत हो गई। कपूरथला के नडाला के रहने वाला मनजीत सिंह (40) पांच साल पहले इटली गया था। उसका परिवार नडाला में रहता है। मनजीत सिंह कमाने के लिए इटली गया था। दो महीने से परिवार की मनजीत सिंह बात नहीं हो पाई थी। अब परिवार को सोशल मीडिया से पचा चला कि मनजीत की दो महीने पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी और उसका शव वहां एक चर्च में पड़ा हुआ है। परिवार को इस बारे दो महीने बाद पता चला है। अब मनजीत के शव को भारत लाने के लिए परिवार गुहार लगा रहा है।

विज्ञापन


मनजीत की मौत के बाद परिवार को दुखों पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी और बेटा व बेटी हैं। मनजीत की पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके में रहती है। नडाला में मृतक मनजीत सिंह की विधवा मां घर पर अकेली रहती है।
विज्ञापन




मृतक मनजीत सिंह की मां हंस कौर ने बताया कि उसका बेटा मनजीत सिंह इटली के लतीना शहर में रहा था, लेकिन पिछले ढाई माह से उसकी बेटे से फोन पर कोई बात नहीं हुई। आज उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि लगभग दो माह पहले मनजीत की मौत हो चुकी है। उसका शव इटली के किसी चर्च में पड़ा हुआ है। उन्होंने भारत सरकार से अनुरोध किया कि उसके बेटे के शव को भारत लाने में मदद की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed