फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kapurthala, Gang, thieves, arrest, millions, seized, goods

चोर गैंग गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

Mon, 10 Mar 2014 10:17 PM IST
अमर उजाला, कपूरथला
अमर उजाला, कपूरथला Updated Mon, 10 Mar 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
Kapurthala, Gang, thieves, arrest, millions, seized, goods
जिला पुलिस ने एटीएम, दुकानों और घरों में चोरियां करने वाले तीन सदस्यीय गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


सोमवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी इंद्रबीर सिंह ने बताया कि एसपीडी दलजिंदर सिंह ढिल्लो, डीएसपी भुलत्थ सर्बजीत राय और एसएचओ सुभानपुर परमिंदर सिंह के नेतृत्व में इन चोरों को गिरफ्तार कर लाखों का सामान बरामद किया गया।

एसएसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले अज्ञात चोरों ने कस्बा नडाला में पीएनबी का एटीएम तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हो सके। फिर उन्होंने एटीएम के साथ स्थित दो अन्य दुकानों में भी चोरी की।
विज्ञापन


इन दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में उनकी तस्वीर कैद हो गई। उक्त मामले में थाना सुभानपुर ने मामला दर्ज कर मामले को गंभीरता से लिया।

जांच के दौरान आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ नोनी, नीरज कुमार उर्फ निगरो और वरिंदर कुमार उर्फ शिंदा निवासी भुलत्थ को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 300 ग्राम नशीला पदार्थं भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कहा कि वह नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरियां करने का धंधा करने लगे।

उन्होंने स्वीकार किया कि बरामद हुई तीन गाड़ियां महिंद्रा जीप नं. पीबी07 क्यू 4636 और टाटा 207 नं. पीबी08 बीएच 3972 और टाटा गाड़ी चोरी की हैं।

तीनों गाड़ियां उन्होंने जालंधर ट्रांसपोर्ट नगर व काजी मंडी से चोरी की है। एसएसपी ने बताया कि गैंग ने एक दर्जन चोरी की वारदातें अंजाम देने की बात कबूल की है।

मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर मांगा जाएगा। पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed