{"_id":"de3904e6afadff03f4d00aa80ecc71f7","slug":"jyoti-murder-case-mla-chaudary-rit-cancel","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति मर्डर केस: विधायक चौधरी की जमानत याचिका रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति मर्डर केस: विधायक चौधरी की जमानत याचिका रद्द
सुमेश ठाकुर/अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के ज्योति मर्डर केस में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी से कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी की जमानत याचिका को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने कहा है कि 125 गवाहों में से 54 गवाहों को एग्जामिन किया गया है और उसमें ये साबित होता है कि सर्कम स्टांसेंस एविडेंस रामकुमार चौधरी के खिलाफ जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस में जमानत याचिका को मंजूरी नहीं दी जा सकती। चूंकि ज्योति के पिता बूटी राम ने भी हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल करके बताया कि उनपर केस वापस करने के लिए दवाब बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
बूटी राम ने आरोप लगाया है कि हरियाणा पुलिस सही जांच नहीं कर रही है। ज्योति मर्डर केस में हिमाचल प्रदेश के बद्दी से कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी जेल में बंद हैं। हरियाणा पुलिस ने चौधरी के खिलाफ चार्जशीट दायर कर रखी है।
विज्ञापन