पंजाब: दशहरे पर जलाया मोदी का पुतला, नड्डा बोले- नेहरू-गांधी परिवार ने कभी पीएम पद का आदर नहीं किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में विजयादशमी के मौके पर रावण के पुतले में पीएम नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को इसे राहुल गांधी निर्देशित नाटक करार दिया। उन्होंने कहा कि ये घटना शर्मनाक तो है लेकिन अनापेक्षित नहीं। इसके अलावा उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार पर कभी भी प्रधानमंत्री कार्यालय की इज्जत न करने का आरोप लगाया।
जेपी नड्डा ने कहा, ‘निराशा और बेशर्मी का मेल खतरनाक होता है। कांग्रेस में यह दोनों ही हैं। माता द्वारा शालीनता और लोकतंत्र की खोखली बयानबाजी की जाती है। वहीं बेटा नफरत, क्रोध, झूठ और आक्रामकता की राजनीति के जीवंत प्रदर्शनों का पूरक है। इसमें दोयम दर्जे की बहुतायत है।’
The Rahul Gandhi-directed drama of burning PM’s effigy in Punjab is shameful but not unexpected. After all, the Nehru-Gandhi dynasty has NEVER respected the office of the PM. This was seen in the institutional weakening of the PM’s authority during the UPA years of 2004-2014.
विज्ञापन विज्ञापन— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 26, 2020
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘राहुल गांधी के निर्देश पर पंजाब में प्रधानमंत्री का पुतला जलाने का नाटक शर्मनाक है लेकिन अप्रत्याशित नहीं है। आखिरकार, नेहरू-गांधी परिवार ने कभी भी प्रधानमंत्री के कार्यालय का सम्मान नहीं किया है। यह 2004-2014 में यूपीए के वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री के अधिकार वाली संस्था के कमजोर होने के तौर पर देखा गया था।’
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर कोई एक ऐसी पार्टी है, जिसका आचरण घृणा का पात्र है, तो वह कांग्रेस है। राजस्थान में एससी-एसटी समुदायों पर अत्याचार चरम पर हैं, राजस्थान के अलावा पंजाब में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पंजाब के मंत्री छात्रवृत्ति घोटाले कर रहे हैं।’
यह भी पढ़ें- जेपी नड्डा ने राहुल गांधी से पूछा- ये भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं या पाकिस्तान का
नड्डा ने कांग्रेस पर प्रेस को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘अभिव्यक्ति की आजादी पर, कांग्रेस कभी भी दूसरों पर दबाव नहीं बना सकती। उन्होंने दशकों तक असंतुष्ट आवाजों को दबाया है। हमने आपातकाल के दौरान इसकी झलक देखी है। बाद में, राजीव गांधी की सरकार ने प्रेस की आजादी को कमजोर करने का प्रयास किया। दबाव मुक्त प्रेस कांग्रेस को चुभती है।’
राहुल ने घटना को बताया दुखद
वहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाए जाने को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाया गया। पंजाब में प्रधानमंत्री के प्रति लोगों का गुस्सा इस स्तर तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री को इन लोगों से बात करनी चाहिए।