फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jp nadda attack rahul gandhi ask him are they representing india or pakistan imran khan united nations

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी से पूछा- ये भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं या पाकिस्तान का

Sun, 25 Oct 2020 07:58 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 25 Oct 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
jp nadda attack rahul gandhi ask him are they representing india or pakistan imran khan united nations
जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : Twitter

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान में विभिन्न भाजपा जिला कार्यालयों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। नड्डा ने कांग्रेस सांसद से पूछा कि ये भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं या पाकिस्तान का?

विज्ञापन


नड्डा ने कहा, 'धारा 370 हम हटाते हैं, एक देश में एक निशान, एक विधान, एक संविधान बन जाता है लेकिन राहुल गांधी दलील देते हैं कि श्रीनगर के लोगों के साथ अन्याय हुआ और उनकी दलील लेकर इमरान खान संयुक्त राष्ट्र में जाते हैं और राहुल की बात करते हैं, ये भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं कि पाकिस्तान का?'
विज्ञापन

 

मोदी जी ने 130 करोड़ लोगों को बचाने का काम किया है
कोरोना को लेकर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा, 'कोरोना संक्रमण काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुत अच्छा काम किया। सभी पार्टियां लॉकडाउन हो गई थी और अभी भी लॉकडाउन हैं। लेकिन भाजपा एक अकेली ऐसी पार्टी थी जिसका राजनीतिक पक्ष तो था ही लेकिन कोरोना संक्रमण में पार्टी ने अपना सामाजिक पक्ष भी दिखाया। कोरोना महामारी से दुनिया के वो देश जो हमसे स्वास्थ क्षेत्र में बहुत अच्छे थे उनकी भी स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई, वो असहाय महसूस करने लगे। उस समय मोदी जी ने समय से और बोल्ड निर्णय लेकर 130 करोड़ की जनता को बचाने का काम किया है।'

नड्डा ने कहा, बनेगी राष्ट्रीय ई-बुक, होगा सामाजिक कार्यों का लेखा-जोखा
नड्डा ने पार्टी के सामाजिक गतिविधियों की हर जिले और हर प्रदेश में ई-बुक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा है कि हर जिले में ई-बुक बनने के बाद इसे राष्ट्रीय स्तर पर संकलन करके एक डॉक्यूमेंट बनाया जाएगा। इस एक राष्ट्रीय ई-बुक को यूएन की नौ भाषाओं में अनुवादित किया जाएगा। ये विश्व का एक डॉक्यूमेंट होगा जिसमें बताया जाएगा कि भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार और समाज ने मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।

कृषि सुधार कानून क्रांतिकारी हैं जो किसानों को आजादी देते हैं
कृषि कानून को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'कृषि सुधार कानून क्रांतिकारी हैं जो किसानों को आजादी देते हैं। मोदी जी ने किसान को इतना सक्षम कर दिया है कि वो दुनिया के किसी भी बाजार में अपनी उपज बेच सकता और दुनिया के बाजारों में उपज के दाम जान सकता है।'


हमारा काम तस्वीर और तकदीर बदलना है
उन्होंने आगे कहा, 'वोकल फॉर लोकल से राजस्थान के आभूषण, पेंटिंग, वुड वर्क की विश्व में ब्रैंडिंग करनी है। भाजपा के कार्यकर्ता का काम सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है। हमारा काम भाजपा के माध्यम से समाज की तस्वीर और तकदीर बदलना है। हमें ये व्यवस्था करनी है कि उत्पाद बनाने वालों को भी उचित दाम मिल सकें।'

राजस्थान में सरकार नाम की चीज ही नहीं
विपक्ष पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, 'राजस्थान में सरकार नाम की चीज ही नहीं है, वहां भष्ट्राचार, अनाचार सब कुछ है। मित्रों हमको अगले चुनाव में राजस्थान में भी कमल खिलाना है। भारत में जो विपक्ष है, वो दिशाहीन हो चुका है, वो मोदी जी का विरोध करते-करते, देश का विरोध करने लगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed