{"_id":"56dac84a4f1c1b242d8b4864","slug":"jewellers-strike-patiala-jewellers-jewellery-shop-strike-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में हड़ताली ज्वैलरों ने रिक्शा चलाकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में हड़ताली ज्वैलरों ने रिक्शा चलाकर जताया रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला।
Updated Sat, 05 Mar 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर चल रहे ज्वैलरों ने रोष स्वरूप रिक्शा चलाई।
- फोटो : amarujala
मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हड़ताल पर चल रहे ज्वैलरों ने रोष स्वरूप शनिवार को रिक्शा चलाई। इस मौके पर ब्रांडिड व नान ब्रांडिड ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाने और गहनों की खरीद पर ग्राहकों से पैन कार्ड की कापी लेना अनिवार्य किए जाने के फैसलों का विरोध किया गया। सोना व्यापारियों ने सात मार्च तक हड़ताल पर रहने का ऐलान किया। मांगें पूरी न होने पर बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
आल इंडिया जैमस और ज्वैलरी फेडरेशन आफ इंडिया के आह्वान पर शनिवार को चौथे दिन भी पटियाला सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मनोज सिंगला की अगुवाई में सोना व्यापारियों की मुकम्मल हड़ताल रही।
सभी सोना व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और किला चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और इसके बाद धरना दिया। इस मौके पर केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और सरकार से ब्रांडिड व नान ब्रांडिड ज्वैलरी पर लगाई एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव अशोक गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार व वित्त मंत्रालय ज्वैलरों व सोना व्यापारियों के व्यापार को तबाह करने पर तुले हुए हैं। सरकार ने एक तानाशाही फैसला लेते हुए ब्रांडिड ज्वैलरी पर 12.5 प्रतिशत और बिना ब्रांडिड ज्वैलरी पर एक प्रतिशत के करीब एक्साइज ड्यूटी को लागू कर दिया है।
साथ ही ग्राहकों व खरीददारों की ओर से दो लाख रुपये तक के गहनों व सोने की खरीद पर पैन कार्ड को भी जरूरी कर दिया है। जिसका ज्वैलर और सोना व्यापारी सख्त विरोध करते हैं।
सरकार को चेतावनी दी कि केंद्र सरकार अपने इस तानाशाही हुक्म को वापस ले। मांगें माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। जिसका सरकार को भी आर्थिक तौर पर नुकसान होगा।