{"_id":"5f7c68448ebc3e9b8d707866","slug":"youths-provided-employment-house-to-house-employment-mission-topped-hoshiarpur-state-getting-jobs-small-category-hoshiarpur-news-pkl3900577198","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्माल कैटेगिरी में नौकरी दिलाने में होशियारपुर प्रदेश में अव्वल, घर-घर रोजगार मिशन के तहत 5109 युवकों को दिलवाया गया रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्माल कैटेगिरी में नौकरी दिलाने में होशियारपुर प्रदेश में अव्वल, घर-घर रोजगार मिशन के तहत 5109 युवकों को दिलवाया गया रोजगार
विज्ञापन
पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के तहत आयोजित छठे राज्य स्तरीय रोजगार मेले की स्माल कैटेगिरी में होशियारपुर को प्रदेश भर में पहला स्थान मिला है। इस अभियान के अंतर्गत 2000 बेरोजगारों को रोजगार दिलवाने का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य से ढाई गुना अधिक 5109 नौजवानों को रोजगार दिया गया है। यह जानकारी उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने दी।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि इन नौजवानों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के मुताबिक अलग-अलग कंपनियों में 1.08 से लेकर 3.60 लाख रुपये तक के वार्षिक पैकेज पर नौकरी दी गई है। जिले में 13 बेरोजगार मेले लगाए गए थे। इनमें 112 कंपनियों ने हिस्सा लिया। 6615 पदों के लिए सात हजार युवकों में से 5109 को चुना गया था। मेलों में 4396 लड़के व 713 लड़कियों का बैंकिंग, बीमा, अस्पताल, स्कूल व कालेज, आटो मोबाइल, टैक्सटाइल, सिक्योरिटी और प्लाइवुड आदि क्षेत्रों में चयन किया गया है।
इस मिशन के अंतर्गत अब तक 58 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरियां, 4.17 लाख नौजवानों को अलग उद्योगों में रोजगार मुहैया करवाने के साथ-साथ 93 हजार उम्मीदवारों को छठे राज्य स्तरीय मेगा रोजगार मेले में नौकरियां मुहैया करवाई गई हैं। इसके अलावा 8.80 लाख नौजवानों को खुद का कारोबार शुरू करने के लिए ऋण मुहैया करवाया गया। युवकों को डीसी रेट से कम पर नौकरी नहीं दिलाने की बात पर उन्होंने कहा कि इन रोजगार मेलों में सभी युवकों को रोजगार डीसी रेट से ज्यादा पर नौकरी दिलवाई गई है। वहीं पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप को केंद्र की ओर से बंद करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन विद्यार्थियों के लिए वजीफा स्कीम चलाने की घोषणा कर दी है, इसे जल्द लागू कर दिया जाएगा।