फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth murdered due to illicit relationship, three accused arrested

Jalandhar News: अवैध संबंधों के कारण युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Jun 2026 10:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 08 Jun 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered due to illicit relationship, three accused arrested
सुल्तानपुर लोधी। पुलिस ने एक युवक के अंधे कत्ल का मामला कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। कबीरपुर पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक राहुल सिंह की लाश ब्यास नदी से बरामद की गई है।
विज्ञापन

एएसपी धीरेंद्र वर्मा आईपीएस ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। राहुल सिंह 5 जून को ड्यूटी के लिए घर से निकला था। वह वापस नहीं आया, जिसके बाद उसके पिता जसबीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज में एक कार राहुल का पीछा करती दिखी। बाऊपुर पुल के नीचे उसका बाइक और खून मिला। पुलिस ने मलकीत सिंह, बलविंदर सिंह और साहिलप्रीत सिंह को पकड़ा। आरोपियों ने पूछताछ में हत्या कर लाश नदी में फेंकने की बात कबूली। कबीरपुर थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

हत्या का कारण
मृतक राहुल सिंह के आरोपी मलकीत सिंह की पत्नी से अवैध संबंध थे। यह जान कर मलकीत सिंह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर राहुल की हत्या की साजिश रची। काजल को भी गिरफ्तार कर उस पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद कर आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत पर लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन -1. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते एएसपी धीरेंद्र वर्मा, साथ में एसएचओ मलकीत सिंह कबीरपुर और अन्य अधिकारी।

2. हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जानकारी देते एसएचओ मलकीत सिंह व अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed