फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth killed, partner injured in Hoshiarpur

खेतों से लौट रहे युवक की हत्या, साथी को किया घायल

Sun, 04 Oct 2020 09:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, partner injured in Hoshiarpur
पुरानी रंजिश के चलते खेतों से लौट रहे युवक की हत्या करने व उसके साथी को घायल करने के आरोप में थाना गढ़दीवाला की पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद कर मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक गांव जमशेर चठियाला के निवासी हरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त दलजीत सिंह के साथ खेतों से लौट रहा था। रंजिश के चलते उसके गांव के परमजीत सिंह उर्फ पम्मा, नरिंदर सिंह, राहुल सिंह उर्फ राणा ने कथित तौर उन्हें घेरकर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में वह दोनों घायल हो गए। उसे भूंगा में एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जबकि दलजती सिंह को होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां दलजीत सिंह की मौत हो गई। थाना गढ़दीवाला की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed