फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Young man refused to marry because of different caste, girl committed suicide

Jalandhar News: अलग जाति के चलते युवक ने किया शादी से इन्कार, युवती ने जान दी

Wed, 24 Jul 2024 11:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 24 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Young man refused to marry because of different caste, girl committed suicide
यमुनानगर निवासी आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती को कथित तौर पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में थाना मेहटियाना की पुलिस ने आरोपी युवक को नामजद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव सलेमपुर के निवासी एक युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी 21 वर्षीय बहन चंडीगढ़ रोड पर स्थित एक निजी कॉलेज में पढ़ती थी। उसने बताया कि उसे पता चला कि उसकी बहन की सोशल मीडिया के जरिये हरियाणा के यमुनानगर के गांव गड़ूली के निवासी युवक अमन कुमार के साथ दोस्ती हो गई थी। उसने बताया कि जब अमन कुमार के साथ शादी की बात की गई तो उसने कहा कि दोनों की जाति में अंतर है, इसके चलते शादी नहीं हो सकती। उसने बताया कि जब उक्त बात का उसकी बहन को पता चली तो उसने किसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। इसके चलते उसकी बहन की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उक्त शिकायत के बाद कथित आरोपी के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed