फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   women protest in jalandhar

भाजपा के पूर्व मंत्री कालिया को भेंट कीं सब्जियां

Mon, 02 Nov 2020 09:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
women protest in jalandhar
महिला कांग्रेस ने भाजपा के पूर्व मंत्री कालिया को सब्जियां देकर किया महंगाई का विरोध। - फोटो : JALANDHAR
आसमान छू रहे सब्जियों के दाम से हर नागरिक परेशानी झेल रहा है। आलू, प्याज, टमाटर, मटर से लेकर तमाम सब्जियों के दाम बहुत अधिक हो गए हैं, जो आम आदमी की पहुंच से दूर हैं। इसलिए सोमवार को जिला महिला कांग्रेस की प्रधान एवं वार्ड नंबर 20 से पार्षद डॉ. जसलीन सेठी ने अनूठे अंदाज में विरोध जताया। डॉ. जसलीन सेठी तमाम महिलाओं के साथ भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर पर पहुंचीं और कालिया को सब्जियां भेंट कर महंगाई पर चिंता जताई। डॉ. सेठी ने कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र की खराब नीतियों को लेकर आम जनता को जगाया जाए और महंगाई के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया जाए। इस मौके पर कालिया ने महिला कांग्रेस नेत्रियों का हाथ जोड़कर स्वागत किया। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नहीं, बल्कि पंजाब सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है। इस मौके पर सुरजीत कौर, कंचन, अनू गुप्ता, मोहिंदर कौर, आशा शबनम, गुरमीत, प्रीतम कौर, राज रानी, निर्मला मट्टू, किरण जसवाल, आशा नाहर, सोनिया वर्मा आदि महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed