फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Woman who gave shelter to accused of firing on doctor arrested

Jalandhar News: डॉक्टर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पनाह देने वाली महिला काबू

Tue, 08 Jul 2025 10:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 08 Jul 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Woman who gave shelter to accused of firing on doctor arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। विदेश में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा द्वारा डॉक्टर अनिल जीत कंबोज से रंगदारी न मिलने पर 4 जुलाई को उनके क्लीनिक पर करवाई गई फायरिंग मामले में मोगा पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है।
इस मामले में डॉक्टर पर फायरिंग करने के बाद आरोपियों को पनाह देने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी (डी) बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि 4 जुलाई को डॉक्टर पर फायरिंग करने के बाद आरोपी गुरलाल सिंह, खुशप्रीत सिंह और गुरमनदीप सिंह फरार होकर फतेहगढ़ साहिब के गांव सोंढा चले गए थे। वहां गुरमनदीप सिंह सहित तीनों को पवनदीप कौर ने अपने घर में पनाह दी। गुरमनदीप सिंह और पवनदीप कौर पिछले 3-4 वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे।
विज्ञापन

6 जुलाई की शाम मोगा के गांव भैनी में मोगा पुलिस व काउंटर इंटेलिजेंस की टीम द्वारा चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में तीनों बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में तीनों को गोली लगी, जिनका इलाज चल रहा है। उनसे पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि फायरिंग के बाद वे गुरमनदीप सिंह की प्रेमिका पवनदीप कौर के पास गांव सोंढा गए थे, जहां उसने उन्हें छिपने में मदद की। पुलिस ने इस सुराग के आधार पर पवनदीप कौर को मोगा जिले के गांव जनेर के बस अड्डे के पास से किसी वाहन का इंतजार करते समय गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आरोपियों को पनाह देने का केस दर्ज कर लिया है। इस केस में विदेश में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा को भी नामजद किया गया है, जिसने अपने गुर्गों के जरिये डॉक्टर पर हमला करवाया था। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed