फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Woman dead body found inside a house in Pathankot

पठानकोट में घर में मिली महिला की लाश, नाक से निकल रहा था खून, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Mon, 08 Feb 2021 06:18 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 08 Feb 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Woman dead body found inside a house in Pathankot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पठानकोट के ढांगू रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में घर के अंदर महिला का शव मिला है। थाना नंबर दो की पुलिस को मृतका का नाम कमलेश पता चला है। वह कहां की रहने वाली है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड कालोनी के रहने वाले लोगों ने महिला को घर से 2-3 दिन से बाहर निकलते नहीं देखा। रविवार को लोगों ने शक के आधार पर पुलिस को सूचित किया। इस पर एएसआई बलविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घर को खुलवाकर देखा गया तो बिस्तर पर महिला की शव पड़ा था। उसके नाक से खून निकला था। शव फूल चुका था।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया है। एएसआई बलविंद्र ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि महिला हाउसिंग बोर्ड कालोनी में पिछले 6-7 वर्षों से मकान लेकर रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर कॉल कर महिला के बीमार होने की सूचना दी थी। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम देखने पहुंची तो महिला ने बताया था कि वह ठीक है। महिला के मोबाइल नंबर पर 5-6 फरवरी को मिस कॉल आई थीं। जब पुलिस ने उन नंबरों पर फोन कर जानकारी हासिल करनी चाही तो किसी ने उठाया नहीं।


पुलिस ने शव सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि महिला हिमाचल प्रदेश के इंदौरा की तरफ की रहने वाली है। पुलिस हिमाचल प्रदेश की पुलिस से संपर्क कर महिला की शिनाख्त करवाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed