फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   woman died in accident in jalandhar

Jalandhar: कार चालक ने एक्टिवा सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत; आदमपुर रोड पर हादसा

Wed, 31 Dec 2025 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 31 Dec 2025 01:47 PM IST
सार

छोटे लाल 17 दिसंबर को पत्नी कलावती के साथ एक्टिवा पर आदमपुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कार चालक लुधियाना के रहने वाले मनप्रीत सिंह ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
woman died in accident in jalandhar
जालंधर में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में रामामंडी से आदमपुर रोड जोहला गेट के पास एक्टिवा सवार दंपती को कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए पिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बुधवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि व्यक्ति की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। मृतका की पहचान कलावती के रूप में हुई है। हादसे की सूचना के बाद थाना रामामंडी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


मनोज कुमार ने बताया कि उसके पिता छोटे लाल 17 दिसंबर को मां कलावती के साथ एक्टिवा पर आदमपुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कार चालक लुधियाना के रहने वाले मनप्रीत सिंह ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के दौरान मां और पिता की रीढ़ की हड्डी टूट गई, जिन्हें घायल हालत में जोहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से दोनों को सत्यम अस्पताल में रेफर कर दिया। वे दोनों को पिम्स अस्पताल में ले गए थे, जहां मां की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने हादसे की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी थी लेकिन अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed