फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Woman and three shooters arrested with pistol in firing case

Jalandhar News: फायरिंग मामले में पिस्टल के साथ महिला और तीन शूटर काबू

Sun, 28 Sep 2025 02:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 28 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Woman and three shooters arrested with pistol in firing case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा पुलिस ने 7 सितंबर को गांव मानुके में हुई फायरिंग की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित तीन शूटर को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता फरार है।
पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। एसपी (डी) बालकृष्ण सिंगला ने बताया कि 7 सितंबर को गांव मानुके में पुरानी रंजिश के चलते जसकरणदीप सिंह के घर पर तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार गोलियां चलाकर फरार हो गए थे। पीड़ित के बयान पर थाना निहाल सिंह वाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान सीआईए स्टाफ मोगा और थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने 25 सितंबर को घटना में शामिल तीन शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितवीर सिंह, प्रीतपाल सिंह और रुपिंदर सिंह (निवासी लुधियाना) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांव धूरकोट निवासी सुखदीप सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते जसकरणदीप सिंह की हत्या की साजिश रची थी। सुखदीप सिंह की माता सर्बजीत कौर ने बेटे के कहने पर पहले रेकी की और शूटरों को अपने घर पर ठहराया। बाद में जसकरणदीप सिंह के घर की पहचान करवाई, जिसके बाद शूटरों ने फायरिंग की। गिरफ्तार तीनों शूटरों की उम्र लगभग 21-22 वर्ष है। उन्हें विदेश भेजने का लालच देकर वारदात को अंजाम दिलवाया गया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी सुखदीप सिंह की मां सर्बजीत कौर को भी पकड़ लिया है, सुखदीप फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसके खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुखदीप सिंह के साथ गैंगस्टर जग्गा धूरकोट और नीला बधनी के साथ संबंध हैं। गिरफ्तार चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया गया है, ताकि मामले से जुड़ी और महत्वपूर्ण जानकारी सामने लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed