फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   wife forgot Husband after going abroad

जमीन बेच पत्नी को भेजा विदेश, पति-बेटी को बुलाने से किया इनकार

Sun, 04 Oct 2020 06:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
wife forgot Husband after going abroad
विदेश पहुंचने के बाद एक महिला अपने पति और बेटी को भूल गई। पति (किसान) ने एक एकड़ जमीन बेचकर पत्नी को विदेश भेजा था ताकि वहां जाकर पत्नी उसे और बेटी को विदेश बुला लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने रविवार को पीड़ित पति के बयान पर आरोपी पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित पति गुरविंदर सिंह वासी बस्ती बुकन खां वाला ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। उसकी पत्नी रूपिंदर कौर विदेश जाने की जिद करने लगी। उसने अपनी एक एकड़ जमीन 25 लाख रुपये में बेच दी और उक्त धनराशि से पत्नी को विदेश भेज दिया। पत्नी ने विदेश जाते हुए कहा कि वहां एडजस्ट होने के बाद गुरविंदर और बेटी को भी बुला लेगी। पत्नी के विदेश पहुंचने पर गुरविंदर ने 15 लाख रुपये और भेज दिए। कुछ समय बाद गुरविंदर ने अपने और अपनी बेटी के विदेश जाने संबंधी दस्तावेज रुपिंदर कौर के पास भेजे लेकिन रुपिंदर ने उक्त दस्तावेज वापस भेज दिए। उसने उन्हें विदेश बुलाने से साफ इनकार कर दिया। गुरविंदर ने पुलिस को बताया कि पत्नी को विदेश भेजने संबंधी सारी धनराशि रुपिंदर कौर के पिता कुलवंत सिंह वासी चक हराज बैरकां को दी थी। एएसआई महिंदर सिंह के मुताबिक पीड़ित पति गुरविंदर सिंह के बयान पर आरोपी रुपिंदर कौर और उसके पिता कुलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed