{"_id":"ca4787a23061875d64aa9938f599bc48","slug":"who-are-the-people-who-do-not-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं वे लोग जिनके वोट नहीं बने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन हैं वे लोग जिनके वोट नहीं बने
अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 11 Oct 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू संगठनों ने उस बयान पर जांच की मांग की है, जिसमें दावा किया गया था कि जालंधर में करीब एक लाख लोगों के वोट नहीं बने हैं।
शुक्रवार को भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों ने जिलाधीश कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर राम सिंह और डीसी वरुण रूजम को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि इसकी उच्चस्तरीय जांच की जाए कि वे एक लाख लोग कौन हैं, जो बिना किसी पहचान पत्र के जालंधर में बसे हुए हैं।
भाजपा कल्चरल सेल के प्रदेश प्रधान किशन लाल शर्मा, जालंधर यूनिट के प्रधान अजमेर सिंह बादल, बजरंग दल के सुनील भारद्वाज, अखिल भारतीय मानव कल्याण संस्था के कमल शर्मा, शिव सेना बाल ठाकरे के आशीष अरोड़ा, एकनूर वेलफेयर सोसाइटी के प्रदीप खुल्लर, विहिप के इंद्र देव वर्मा, हिंदू जागृति एकता मंच के राकेश सोनी ने अपने साथियों के साथ डीसी व पुलिस कमिश्नर से मिलकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
भाजपा प्रदेश के कल्चर सेल प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि जालंधर में एक लाख ऐसे लोग हैं, जिनके पास वोटर कार्ड नहीं है और पहचान पत्र भी नहीं बन पाए हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर आगे ही संवेदनशील है, जहां पर शक्तिपीठ के अलावा सैन्य स्टेशन भी हैं इसलिए पुलिस व डीसी को जांच कर सच सामने लाना चाहिए।