फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   When her husband living abroad became an obstacle, she and her lover arranged the murder; both were arrested.

Jalandhar News: विदेश में रह रहा पति बाधा बना तो प्रेमी से मिल करवा दिया कत्ल, दोनों गिरफ्तार

Thu, 06 Nov 2025 09:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
When her husband living abroad became an obstacle, she and her lover arranged the murder; both were arrested.
-दुबई रहता था पति, तेजधार हथियार से हत्या कर खेत में फेंक दिया था शव
विज्ञापन

----
फतेहगढ़ साहिब। प्रेम संबंधों के के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल करवा दिया। मामला फतेहगढ़ साहिब के तलाणियां गांव का है। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ सोनी उम्र लगभग 46 वर्ष के तौर पर हुई है। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने मृतक के भतीजे जसवीर सिंह के बयान के आधार पर उसकी पत्नी बलवीर कौर और पत्नी के प्रेमी अमरनाथ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में भतीजे जसवीर सिंह ने बताया कि उसके चाचा सुरजीत सिंह विदेश दुबई गए हुए थे जिसकी पत्नी बलवीर कौर उर्फ बीरो के एक व्यक्ति अमरनाथ उर्फ जैमल के साथ अवैध संबंध थे। यह बात सुरजीत सिंह को पता चली ताे वह दुबई से वापस आ गए। उन्होंने अपनी पत्नी बलवीर कौर और अमरनाथ उर्फ जैमल को कई बार रोका लेकिन उन्होंने उल्टा उन्हें ही धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूला
4 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे जब वह घर से बाहर खेत में गया तो उसने देखा कि खेत के पास खून से लथपथ एक लाश पड़ी थी जो सुरजीत सिंह उर्फ सोनी की थी। उनकी तेजधार हथियारों से हत्या करके खेत में फेंक दिया गया था। जसवीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि सुरजीत सिंह की हत्या उसकी चाची बलवीर कौर ने अपने प्रेमी अमरनाथ उर्फ जैमल के साथ मिलकर की है। जसवीर सिंह के बयान के आधार पर केस दर्ज कर अमरनाथ उर्फ जैमल निवासी तलानिया और बलवीर कौर उर्फ बीरो पत्नी स्वर्गीय सुरजीत सिंह निवासी तलाणिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed