फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fish farmers expressed resentment towards the Punjab government

Jalandhar News: मछली पालक किसानों ने पंजाब सरकार के प्रति जताया रोष

Sat, 26 Sep 2026 10:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 26 Sep 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Fish farmers expressed resentment towards the Punjab government
कोटकपूरा में नेशनल हाईवे पर हादसाग्रस्त कैंटर और ट्रक
प्रदेशस्तरीय बैठक में मुफ्त बिजली और सब्सिडी की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। पंजाब के विभिन्न जिलों से आए मछली पालक किसानों ने राज्यस्तरीय बैठक की। उन्होंने पंजाब सरकार के प्रति रोष जताते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।

किसानों ने बताया कि मछली पालन सहायक धंधा है, जिससे अच्छी आय होती है। हालांकि लगातार बढ़ते खर्चों के कारण इसे चलाना मुश्किल हो रहा है। किसानों ने कृषि क्षेत्र की तर्ज पर मुफ्त बिजली की सुविधा मांगी। उन्होंने नए धंधे शुरू करने वालों को सब्सिडी और अन्य सुविधाएं देने की भी मांग की। प्रदेश अध्यक्ष रणजोध सिंह और हरप्रीत सिंह संधू ने कहा कि पंजाब के मछली फार्मों को महंगी बिजली मिल रही है। मछलियों की फीड की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो यह धंधा संकट में आ सकता है।
विज्ञापन

फ़ोटो - 26 frd 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed