फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Welcome to BSF's Golden Jubilee Cycle Rally

बीएसएफ की स्वर्ण जयंती साइकिल रैली का स्वागत

Tue, 10 Aug 2021 11:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Welcome to BSF's Golden Jubilee Cycle Rally
सीमा सुरक्षा बल तोपखाना की तरफ से मनाई जा रही 50वीं वर्षगांठ के तहत विभिन्न कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसके तहत जम्मू कश्मीर के बारामूला और गुजरात के भुज से अटारी सीमा तक निकाली जा रही स्वर्ण जयंती साइकिल रैली का मंगलवार को फरीदकोट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अब यह दोनों साइकिल रैलियां एक साथ 13 अगस्त को फरीदकोट से अटारी सीमा की तरफ रवाना होगी। फरीदकोट में बीएसएफ तोपखाना मुख्यालय में डीआईजी और सेवामुक्त ब्रिगेडियर राजीव लो की अध्यक्षता में साइकिल रैली में शामिल जवानों के सम्मान में समारोह करवाया गया। इसमें डीसी विमल कुमार सेतिया और एसपी कुलदीप सिंह सोही समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर डीआईजी बीएसएफ राजीव लो ने कहा कि बीएसएफ तोपखाना अपनी स्थापना का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है और इसके तहत यह करीब 2500 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली निकाली जा रही है। इस रैली के माध्यम से बीएसएफ जवानों ने देश के पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘स्वच्छ भारत मिशन’, ‘फिट इंडिया’, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के बारे में लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर व गुजरात से आए जवान अब 13 अगस्त को फरीदकोट से अटारी के लिए रवाना होंगे, जहां पर बीएसएफ के डीजी द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। रैली की अगुवाई कर रहे बीएसएफ अधिकारियों ने अपने अनुभव सांझे करते हुए बताया कि रास्ते में लोगों की तरफ से उनका भरपूर हौसला बढ़ाया गया। इस कार्यक्रम में बीएसएफ अधिकारियों, जवानों समेत उनके परिवारों के बच्चों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सुभाष चंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 10एफआरडीपी01
फरीदकोट के बीएसएफ तोपखाना मुख्यालय में जम्मू कश्मीर और गुजरात से आई साइकिल रैली के जवानों के साथ अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed