फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Warring said Arora betrayed to avoid ED

होशियारपुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वंडिंग, कहा- ईडी से बचने के लिए सुंदर शाम अरोड़ा ने की गद्दारी

Mon, 06 Jun 2022 01:09 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Warring said Arora betrayed to avoid ED
होशियारपुर। कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के शनिवार को भाजपा में शामिल होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग रविवार को होशियारपुर पहुंचे। होशियारपुर में उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होकर अरोड़ा ने गद्दारी की है। ऐसा उन्होंने ईडी से बचने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि यह धोखा अरोड़ा ने सिर्फ पार्टी के साथ नहीं, बल्कि होशियारपुर के कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ किया है, जिन्होंने उन्हें मंत्री के पद तक पहुंचाया। वड़िंग ने कहा कि पूर्व में मंत्री रहते हुए उनके द्वारा की गई गलतियों के उजागर होने के डर से अरोड़ा भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में मंत्री रहते हुए अरोड़ा ने जो गलतियां की होंगी, उनके लिए उन्हें अब ईडी की ओर से समन किया गया है। शायद अरोड़ा को लग रहा होगा कि वे भाजपा में शामिल होकर इनसे बच जाएंगे। अपने लोगों के साथ गद्दारी कर भाजपा में शामिल होने के पीछे उनका यही मकसद है। उन्होंने कहा कि वह यहां अपने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें यकीन दिलाने आए हैं कि पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है और अरोड़ा को बताने आए हैं कि उनकी धोखेबाजी से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता और पार्टी का हर कार्यकर्ता मजबूती से पार्टी के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

वडि़ंग ने कहा कि यह अच्छा ही है कि अरोड़ा पार्टी छोड़ गए, क्योंकि अगर वह पार्टी में रहते तो बतौर प्रदेश अध्यक्ष वह आम कार्यकर्ता को जो सम्मान और स्थान पार्टी में दिलाना चाहते हैं, वह दिला पाने में शायद मुश्किल होती। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी पंच सरपंच और पार्षद बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed