{"_id":"604228348ebc3e76a36eb17e","slug":"waqf-board-s-land-is-said-to-be-5-lakh-cheated-pathankot-pathankot-news-pkl406053922","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ बोर्ड की जमीन अपनी बता 5 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ बोर्ड की जमीन अपनी बता 5 लाख ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। गांव भोआ में वक्फ बोर्ड की जमीन को अपना बताकर 5 लाख ठगने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान बनी लोधी निवासी जसपाल के तौर पर हुई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में फंगडिया निवासी रूपलाल ने बताया कि आरोपी ने गांव भोआ में वक्फ बोर्ड की 25 कनाल 6 मरले जमीन को अपना बताया। आरोपी ने 22 लाख में सौदा तय किया और 5 लाख रुपये बयाने के तौर पर ले लिए।
बाद में पता चला कि उक्त जमीन वक्फ बोर्ड की है। उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने इंकार कर दिया। मामले की जांच एसीपी (देहाती) आदित्य ने की। जांच में आरोप सही मिलने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।