फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Violence with Excise Inspector

एक्साइज इंस्पेक्टर से मारपीट

Sun, 13 Oct 2013 10:15 PM IST
अमर उजाला, फगवाड़ा
अमर उजाला, फगवाड़ा Updated Sun, 13 Oct 2013 10:15 PM IST
विज्ञापन
Violence with Excise Inspector
फगवाड़ा जीटी रोड पर स्थित हवेली हेरिटेज में शनिवार रात चेकिंग करने गए एक्साइज इंस्पेक्टर को जबरी रिश्वत देने, बंधक बनाकर मारपीट करने और धमकाए जाने के आरोपों में हवेली मालिक सतीश जैन और मैनेजर सहित 11 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। सदर पुलिस ने इंस्पेक्टर की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


  मिली जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक नवजोत भारती पुत्र करनैल सिंह सहोता रात को मैरिज पैलेसों के शराब परमिट की लाइसेंस फीस और लग्जरी टैक्स इत्यादि के जमा होने की चेकिंग पर थे।
विज्ञापन


उनके साथ इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह भी थे। इस दौरान वे हवेली हेरिटेज में गए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारी कुलबीर सिंह से कैटरिंग का हिसाब किताब दिखाने को कहा। उसने विभागीय अधिकारियों को कुछ भी बताने से इंकार करते हुए इसकी जानकारी हवेली मालिक सतीश जैन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश जैन ने आते ही जानकारी देने से इंकार कर दिया और हाथापाई करने लगे। पैलेस का ही एक व्यक्ति उसे जबरदस्ती पैसों से भरा लिफाफा पकड़ाने लगा।

नवजोत भारती ने लिफाफा लेने से इंकार कर दिया। लिफाफा सतीश जैन की ओर फेंक कर वे बाहर आ गए। जब वे बाहर आए तो सतीश जैन तथा उसके एक साथी डीके उमेश ने जबरदस्ती पैसे उसकी गाड़ी के बोनट पर रख कर वीडियो फिल्म बनाने की कोशिश की।

 नवजोत भारती तथा उसके साथी जबरदस्ती की रिश्वत से बचने के लिए गेट की ओर भागे। इस बीच हवेली कर्मचारियों ने गेट बंद कर उन्हें मारना-पीटना शुरू कर दिया। उसने आरोप  लगाया कि पैलेस के मालिक सतीश जैन ने उन्हें सरकारी ड्यूटी से रोका तथा नाजायज रिश्वतखोरी के आरोप में फंसाने की कोशिश की।

इसकी सूचना मिलने पर रात को मौके पर डीईटीसी सरोजिनी शारदा, सदर पुलिस प्रभारी सरवण सिंह बल्ल मौके पर पहुंचे। विभाग के मोबाइल विंग के प्रभारी इंद्रजीत सिंह भमरां, ईटीओ जसविंदर सिंह तथा एसएस रुबी भी मौके पर पहुंच गए।


इंस्पेक्टर नवजोत भारती ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। थाना सदर पुलिस ने नवजोत भारती की शिकायत के आधार पर हवेली हेरिटेज के मालिक सतीश जैन, मैनेजर सिद्दीकी, डीके उमेश तथा पैलेस के आठ वेटरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। मामले की जांच फगवाड़ा के एसपी गुरसेवक सिंह बराड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed